फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GRSE set to deliver ASW corvette INS Kavaratti to Navy soon

नौसेना को जल्द मिलेगा रडार को चकमा देने वाला युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती

Mon, 27 Jan 2020 10:38 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 27 Jan 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
GRSE set to deliver ASW corvette INS Kavaratti to Navy soon
नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती जल्द मिल सकता है। रडार की पकड़ में नहीं आने वाले इस युद्धपोत से नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एडमिरल वीके सक्सेना ने बताया, आईएनएस कवरत्ती उन चार पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में से अंतिम है, जिनका निर्माण पी-28 परियोजना के तहत नौसेना के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सक्सेना ने बताया, इस युद्धपोत के सभी परीक्षण सफल रहे हैं और पूरे हो चुके हैं। हमारी इसे इस महीने के अंत तक  नौसेना को सौंपने की योजना है। कवरत्ती जीआरएसई द्वारा निर्मित 104वां पोत होगा। 3300 टन वजनी इस पोत के 90 फीसदी पुर्जे स्वदेश निर्मित हैं और नई तकनीक की मदद से इसकी देखरेख की आवश्यकता भी कम होगी।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह युद्धपोत परमाणु, रासायनिक तथा जैविक युद्ध की स्थिति में भी काम करेगा। चार रडार रोधी और पनडुब्बी रोधी पोतों के नाम हैं, आईएनएस कमोर्ता, आईएनएस कदमत और आईएनएस किलतान।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नाम लक्षद्वीप द्वीपसमूह के द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं। आईएनएस कमोर्ता को 2014 में नौसेना को सौंपा गया था। वहीं आईएनएस कदमत नवंबर, 2015 में और किलतान अक्तूबर, 2017 में नौसेना के सुपुर्द कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed