फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gallantry Awards 2021: पाक को खदेड़ने वाले वीर का हुआ 'अभिनंदन', मेजर विभूति और सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र

Mon, 22 Nov 2021 06:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Nov 2021 06:08 PM IST
सार

27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा एक अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Group Captain Abhinandan Varthaman to be awarded the Vir Chakra today by President Ram Nath Kovind, Kirti chakra, Sapper Prakash Jadhav, shaurya chakra
अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र - फोटो : ANI

भारतीय सेना के नायकों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान कुछ वीरों को मरणोपरांत भी सम्मान मिला। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। वहीं भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद ही खास रहा। दरअसल, 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया। बता दें कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे लेकिन अब उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन बना दिया गया है।




गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद  ने पुलवामा पर फिदायीन हमला किया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का एलान किया था। वायुसेना ने 26-27 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय सेना के हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद अगले दिन ही बौखलाए पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। उसी दौरान तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया था। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था। छोड़ने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

Group Captain Abhinandan Varthaman to be awarded the Vir Chakra today by President Ram Nath Kovind, Kirti chakra, Sapper Prakash Jadhav, shaurya chakra
नायब सूबेदार सोमबीर की मां और पत्नी सम्मान लेती हुईं - फोटो : ANI

वहीं जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादियों को मारने के लिए शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया। सम्मान लेने के दौरान दोनों भावुक भी हो गईं।

Group Captain Abhinandan Varthaman to be awarded the Vir Chakra today by President Ram Nath Kovind, Kirti chakra, Sapper Prakash Jadhav, shaurya chakra
मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की मां सम्मान लेती हुईं - फोटो : ANI

पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने उनकी मां को यह पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Group Captain Abhinandan Varthaman to be awarded the Vir Chakra today by President Ram Nath Kovind, Kirti chakra, Sapper Prakash Jadhav, shaurya chakra
प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र - फोटो : ANI

वहीं कोर ऑफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। जाधव ने जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को खदेड़ा था।

विज्ञापन
Group Captain Abhinandan Varthaman to be awarded the Vir Chakra today by President Ram Nath Kovind, Kirti chakra, Sapper Prakash Jadhav, shaurya chakra
पूर्व पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान - फोटो : Social media

पूर्व पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त), इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, दक्षिणी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल अनिल चावला को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं पूर्वी वायु कमांडर एयर मार्शल दिलीप पटनायक को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed