{"_id":"62616f3a5d9d132b896d6e01","slug":"grounded-by-dgca-over-dirty-seats-complaint-spicejet-plane-flies-a-day-later-with-repairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट: गंदी सीट की शिकायत पर हुई डीजीसीए की कार्रवाई, विमान ने जरूरी सुधार के बाद भरी उड़ान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट: गंदी सीट की शिकायत पर हुई डीजीसीए की कार्रवाई, विमान ने जरूरी सुधार के बाद भरी उड़ान
Thu, 21 Apr 2022 08:20 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:20 PM IST
सार
मंगलवार को बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रहे यात्री ने गंदी सीटें और खराब केबिन पैनल की ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक यात्री द्वारा गंदी सीटों और खराब केबिन पैनल की शिकायत पर डीजीसीए द्वारा स्पाइसजेट के विमान को रोकने के एक दिन बाद इस विमान ने बुधवार को जरूरी मरम्मत के साथ उड़ान भरी। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रहे यात्री ने गंदी सीटें और खराब केबिन पैनल की ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।
विज्ञापन
इस ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को बोइंग 737 विमान को रोक दिया। हालांकि, विमानन नियामक द्वारा सुझाए गए सभी मरम्मत का काम एयरलाइन द्वारा किए जाने के एक दिन बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी।
विज्ञापन
इस घटना की पुष्टि करते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि डीजीसीए के निर्देश पर 19 अप्रैल को दोपहर करीब 3.40 बजे बेंगलुरु में उतरने के बाद स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान के इंटीरियर केबिन का काम किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि डीजीसीए की मंजूरी के बाद विमान ने 20 अप्रैल की सुबह उड़ान भरना शुरू किया।
विज्ञापन