{"_id":"5f7fa8f08ebc3e9b8268b83a","slug":"greenpeace-india-report-sulfur-dioxide-emission-reduction-yet-india-is-the-worlds-largest-emitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन में आई कमी, फिर भी भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्सर्जक: ग्रीनपीस इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन में आई कमी, फिर भी भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्सर्जक: ग्रीनपीस इंडिया
Fri, 09 Oct 2020 05:34 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Greenpeace India
- फोटो : फाइल फोटो
बीते चार साल में सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन में आई यह सबसे बड़ी कमी है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारत के सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ2) उत्सर्जन में 2018 के मुकाबले 2019 में करीब छह फीसदी की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। लेकिन उत्सर्जन में कमी के बावजूद भारत लगातार पांचवे साल सबसे ज्यादा सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन करने वाला देश बना हुआ है। ‘ग्रीनपीस इंडिया’ और ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) के विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। सल्फर डाइऑक्साइड विषैला वायु प्रदूषक होता है जो मस्तिष्क घात, हृदय रोग, फेफड़ों के कैंसर और असमय मौत की जोखिम बढ़ाता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2019 हुआ मानवजनित एसओटू उत्सर्जन वैश्विक उत्सर्जन का 21 फीसदी था और यह दूसरे सबसे ज्यादा उत्सर्जन करने वाले देश रूस के मुकाबले दोगुना है। इसमें कहा गया कि चीन सर्वाधिक उत्सर्जन करने वाला तीसरा देश है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत मे एसओ2 का सर्वाधिक उत्सर्जन सिंगरौली, नेवेली, सीपत, मुंद्रा, कोरबा, बोंडा, तमनार, तालचेर, झारसुगुडा, कच्छ, सूरत, चेन्नई, रामगुंडम, चंद्रपुर, विशाखापत्तन और कोराडी स्थित थर्मल पावर संयंत्रों से होता है।
विज्ञापन