फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   green home made dress for Bankebihari

बांकेबिहारी हरे रंग की पोशाक में झूलेंगे झूला

Fri, 05 Aug 2016 05:28 AM IST
Updated Fri, 05 Aug 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
green home made dress for Bankebihari
श्री बांकेबिहारी - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज हरे रंग की पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजित हो भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के सेवायत मनीष गोस्वामी ने बताया कि शाम को चार बजे से अर्धरात्रि तक ठाकुर बांकेबिहारी महाराज स्वर्ण हिंडोले में विराजित होकर दर्शन देंगे। 

विज्ञापन


सेवायत ने कहा कि तीज पर ठाकुरजी को घेवर फैनी का विशेष भोग निवेदित किया जाता है। साथ ही राधारानी के समक्ष शृंगार की पिटारी रखी जाती है। इस सुहाग पिटारी में सोने की नथ अवश्य ही रखी जाती है, तभी शृंगार पूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन


वहीं शोभित गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को धारण कराई जाने वाली पोशाक दिल्ली में कोलकाता के कारीगरों के द्वारा बनाई गई है। इस पोशाक में जरी, गोटा, सोने चांदी का जड़ाव के साथ नगों को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज पर मंदिर के प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। निकास द्वार से प्रवेश नहीं मिलेगा। जूता चप्पल उतारने की व्यवस्था मंदिर मार्ग के पहुंच मार्ग पर की गई है।

मंदिर में किसी प्रकार के बैग, थैला आदि लेकर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर खोया पाया केंद्र बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed