फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Green energy will be used for manned mission Gaganyaan

मानव मिशन गगनयान के लिए इस्तेमाल होगी हरित ऊर्जा, इसरो प्रमुख बोले- 'पर्यावरणीय नुकसान को कम करने की जरूरत'

Sun, 27 Dec 2020 04:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Dec 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
Green energy will be used for manned mission Gaganyaan
इसरो अध्यक्ष के सिवन - फोटो : PTI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए हरित ऊर्जा (प्रणोदक) बना रहा है। इसका इस्तेमाल रॉकेट के हर चरण में होगा। यह जानकारी इसरो के प्रमुख के सिवन ने दी।

विज्ञापन


एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेकभनोलॉजी के 16वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में सिवन ने कहा, भारत लगातार आर्थिक विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। ऐसे में देश को हरित तकनीक अपनाकर पर्यावरणीय नुकसान को सीमित करने की जरूरत बढ़ गई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इसरो ने अंतरिक्ष में इस्तेमाल की जाने वाली लिथियम आयन बैटरी बनाई है। इस तकनीक का बडे़ पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों में किया जा रहा है। इसरो अपने मिशनों के लिए पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) का इस्तेमाल करता है, जो चार चरणों वाला रॉकेट है। इसमें हर चरण में ईंधन का प्रयोग किया जाता है, जो रॉकेट को ऊपर की ओर ले जाते हैं, ताकि सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा में स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जियो स्टेशनरी लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) तीन चरणों वाला रॉकेट है, जिसके ऊपरी चरण में क्रायोजेनिक ईंधन का इस्तेमाल होता है। गगनयान का प्रक्षेपण दिसंबर, 2021 में किया जाना है। इस महीने की शुरुआत में ही इसरो ने संकेत दिया था कि कोरोना महामारी के चलते गगनयान के प्रक्षेपण में करीब साल भर की देरी हो सकती है।


देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम शानदार विफलताओं की नींव पर कायम
सिवन ने छात्रों से कहा कि आप विफल हो सकते हैं, लेकिन हर विफलता सबक देती है। मैं बेहद यकीन के साथ कह सकता हूं कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शानदार विफलताओं की नींव पर बना है और हर विफलता के कारण हमारी प्रणाली में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed