फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt wanted to change the delimitation under the guise of the Women's Reservation Bill, Rahul said in TN

'हमने उन्हें हरा दिया': तमिलनाडु में महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल- चुपके से परिसीमन बदलना चाहती थी सरकार

Sat, 18 Apr 2026 02:57 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Sat, 18 Apr 2026 02:57 PM IST
सार

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के पोंनेरी में रैली के दौरान केंद्र सरकार पर परिसीमन के जरिए दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व घटाने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर लाए गए बिल का असली उद्देश्य राजनीतिक ताकत कमजोर करना था, जिसे विपक्ष ने संसद में हरा दिया। 

विज्ञापन
govt wanted to change the delimitation under the guise of the Women's Reservation Bill, Rahul said in TN
क्या बोले राहुल गांधी? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के पोंनेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए परिसीमन से जुड़े हालिया संसदीय घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह कदम तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व को कम करने की एक छिपी हुई रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन


तिरुवल्लुर जिले में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा कि संसद में लाया गया हालिया विधेयक भले ही महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्तुत किया गया हो, लेकिन इसके पीछे वास्तविक उद्देश्य परिसीमन के जरिए दक्षिणी और छोटे राज्यों की राजनीतिक ताकत को कमजोर करना था। उन्होंने कहा कि हमने इसे संसद में हराया।

विज्ञापन

भाजपा कर रही तमिल पहचान पर हमला

राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस और भाजपा पर तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और पहचान को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु में पैदा नहीं हुआ, लेकिन यहां के लोगों से मेरा गहरा रिश्ता है। तमिल भाषा और संस्कृति पर हमला करना अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने राजनीतिक दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत राज्यों का संघ है, जहां हर राज्य को बराबर महत्व और अपनी भाषा-संस्कृति को संरक्षित करने का अधिकार होना चाहिए। प्रधानमंत्री के एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा' जैसे विचारों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

INDIA गठबंधन का संदेश

आगामी चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की ओर से केंद्र के केंद्रीकरण के प्रयासों का विरोध करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से तमिलनाडु को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं होने देंगे। राज्य अपने भविष्य का फैसला खुद करेगा।

चुनावी परिदृश्य

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक चरण में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है। वहीं, अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी भी चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed