फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maratha Reservation: मनोज जरांगे की चेतावनी- मराठाओं को मूर्ख बना रही सरकार, 20 जनवरी को मुंबई कूच करेंगे

Thu, 18 Jan 2024 07:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Jan 2024 07:53 PM IST
सार

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने आरोप लगाया कि सरकार उनके समुदाय के सदस्यों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है और आंदोलन को कुचलने के लिए साजिश रच रही है। 

विज्ञापन
Govt trying to fool Marathas, but we won't fall into any trap, says Jarange
Manoj Jarange - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन जारी है। इस बीच, छत्रपति संभाजीनगर में जरांगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार मराठाओं को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है और उनका समुदाय किसी जाल में नहीं फंसेगा। उन्होंने यह भी कहा, सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर अब तक कोई रास्ता नहीं मिला है। इसलिए, वह और उनके समुदाय के लोग पहले से तय फैसले के अनुसार बीस जनवरी को मुंबई के लिए मार्च करेंगे।  

Govt trying to fool Marathas, but we won't fall into any trap, says Jarange
मराठा आरक्षण आंदोलन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

'20 जनवरी को मुंबई कूच करेंगे'
आरक्षण कार्यकर्ता ने इस बात को दोहराया कि सरकार को 54 लाख मराठाओं को तुरंत कुनबी प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सरकार हर आंदोलन से दो-तीन दिन पहले हमारे पास आती है। वे मराठा समुदाय को फंसाने और मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मराठा किसी जाल में नहीं फंसेंगे। हम पहले से तय फैसले के मुताबिक बीस जनवरी को मुंबई कूच करेंगे। सरकार को अब तक कोई रास्ता नहीं मिला है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम अपने आरक्षण की मांग को लेकर मराठा लोगों के साथ मुंबई जाएंगे।' जरांगे ने यह  भी आरोप लगाया कि सरकार और कुछ मंत्री मराठा आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। 

Govt trying to fool Marathas, but we won't fall into any trap, says Jarange
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : सोशल मीडिया

'सरकार और उसके मंत्री रच रहे साजिश'
आंदोलन के प्रमुख चेहरा जरांगे ने पूछा कि हर बार आंदोलन शुरू होने से कुछ दिन पहले सरकार कुछ समाधान की पेशकश करते हुए हमारे पास पहुंचती है। लेकिन दी गई समय सीमा में वह क्या करती है? उन्होंने कहा, 'बीते सात महीनों से ऐसी ही बात चल रही है। इस बार सरकार और उसके कुछ मंत्री आंदोलन के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मराठा ऐसा नहीं होने देंगे।' उन्होंने मांग की कि सरकार अगले दो दिनों में सबूतों के आधार पर मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र दे। यह प्रमाण पत्र इन लाभार्थियों के रिश्तेदारों को भी दिया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed