फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to set up new research Institute for pollution

प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बनेगा शोध संस्थान: जावडे़कर

Thu, 19 May 2016 03:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 03:36 AM IST
सार

  • संस्थान के खाके को लेकर अभी चल रहा है विचार-विमर्श
  • बिजनेस के लिए आसानी, प्रदूषण पर सख्ती 

विज्ञापन
Govt to set up new research Institute for pollution
prakash javdekar - फोटो : PTI

विस्तार

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि प्रदूषण की समस्या को पुख्ता तरीके से पहचानने और उसके समाधान के लिए जल्द ही देश में एक नया प्रदूषण शोध संस्थान स्थापित किया जा सकता है। संस्थान के खाके को लेकर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। इस नए प्रदूषण शोध संस्थान का काम प्रदूषण के हर पहलू पर बारीकी से विचार करना और उसका हल निकालना होगा।

विज्ञापन


जावडे़कर ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से आयोजित एक कार्यशाला में कहा कि हर छह महीने पर राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केंद्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर इस कार्यशाला का आयोजन करें। इस कार्यशाला में देश के सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व कमेटी के चेयरमैन व सदस्य सचिवों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मकसद देश में प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम को तेजी देने के लिए एजेंडा तैयार करना था। जावडे़कर ने कहा कि सुशासन में सभी को आदेशों का पालन करना ही होगा। प्रदूषण मानकों को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सरकार लोगों को इज ऑफ डूइंग रिस्पांसेबल बिजनेस उपलब्ध कराना चाहती है। लेकिन प्रदूषण संबंधी चुनौतियों पर भी बातचीत जरूर होगी। हमारा उद्देश्य है कि विकास बिन नुकसान के होना चाहिए। इसलिए सरकार टिकाऊ विकास पर जोर दे रही है। वायु प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, बालू का खनन, नदियों का प्रदूषण, कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बातचीत का होना एक अच्छे विकास का संकेत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed