फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt's 100-day 'good governance' campaign starts from Dec 25 on vajapyee birthday

वाजपेयी के जन्मदिन पर सरकार चलाएगी 100 दिन का सुशासन अभियान

Fri, 23 Dec 2016 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Govt's 100-day 'good governance' campaign starts from Dec 25 on vajapyee birthday
सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडु ने कहा है कि एनडीए सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर 100 दिन का सुशासन दिवस अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री और सांसद गांव गांव जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनको डिजिटल प्रणाली के बारे में समझाया जाएगा। लोगों को डिजीटल तरीके से लेन देन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही बिना मोबाइल फोन के जरिए सिर्फ अंगूठे के जरिए पैसे का लेन देन करवाया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री ने भारत सरकार के 2017 के कैलेंडर और भारत में प्रेस 2015-16 को लेकर रिपोर्ट का भी लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट जारी करते हुए नायडू ने कहा कि भारतीय प्रिंट मीडिया उद्योग पिछले साल के मुकाबले 5.13 फीसदी की वृद्घि दर्ज की है। 2015-16 में 5,423 नए प्रकाशनों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ 31 मार्च 2016 तक देश में कुल पंजीकृत प्रकाशनों की संख्या 1, 10, 851 रही। देश में सबसे ज्यादा हिंदी की 31, 44,55,106 कॉपियां प्रति दिन प्रकाशित होती है। अंग्रेजी की प्रति दिन 6, 54, 13, 443 कॉपियां और उर्दू की 5,17, 75, 006 कॉपियां छपी हैं। 
विज्ञापन

सरकारी कैलेंडर में छाये मोदी 

सूचना और प्रसारण मंत्री ने कैलेंड 2017 को जारी किया। इसमें सरकार की योजनाये प्रधानमंत्री की फोटो के साथ दर्शायी गई थी। कैलेंडर का जनवरी का पृष्ठï कौशल विकास, फरवरी गरीबों का सशक्तिकरण, मार्च सशक्त महिला सशक्त भारत, अप्रैल बुनियादी निर्माण, मई लद्यु कुटीर उद्योग, जून किसानों की तरक्की, जुलाई गांव में बिजली, अगस्त, सैन्य बल प्रहरी सुरक्षा, सितंबर कैस लेस, अक्टूबर स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत, नवंबर भ्रष्टाचार मुक्त शासन और दिसंबर विकलांगों के लिए सुगम्य भारत की थीम दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed