फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt Roll Back Their Stand on Tax Imposed on EPF Accounts

अरुण जेटली ने ईपीएफ खाते पर टैक्स का प्रावधान वापस लिया

Tue, 08 Mar 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Govt Roll Back Their Stand on Tax Imposed on EPF Accounts
अरुण जेटली - फोटो : PTI

हाल ही में आए बजट में कर्मचारी भविष्य निधि खाते (ईपीएफ) पर लगने वाले टैक्स और उस पर हो रहे विवाद के बाद अरुण जेटली ने इस फैसले को वापस लेने की घोषणा की है। सरकार ने यह फैसला ईपीएफ पर लगने वाले टैक्स पर चौतरफा दबाव के वापस वापस ले लिया।

विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरुण जेटली को यह निर्देश दिया था कि वह इस मामले को जल्द से जल्द निपटा लें जिसका बाद इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले सकती है। बजट सत्र से बाद ईपीएफ टैक्स पर सरकार के बयान लगातार बदल रहे थे जिसके बाद जेटली ने इस मुद्दे पर संसद में अपना पक्ष स्पष्ट करने की बात कही थी।
विज्ञापन



मंगलवार को संसद में सरकार का पक्ष रखते हुए अरुण जेटली ने ईपीएफ निकासी पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने का ऐलान किया। जेटली के इस ऐलान के बाद नौकरीपेशा लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने भी दिए थे निर्देश

Govt Roll Back Their Stand on Tax Imposed on EPF Accounts
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि रिटायरमेंट के वक्त भविष्य निधि खातों से पैसा निकालने पर उस पे मिले ब्याज के 60 फीसदी हिस्से पर टैक्स देना होगा। सरकार के इस ऐलाने के बाद ही नौकरीपेशा लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई। कई कर्मचारी संगठनों के अलावा विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर अपना कड़ा ऐतराज जताया।


कर्मचारी संगठनों और विपक्ष के चौतरफा विरोध के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक भी की गई जिसमें इस फैसले पर गहन चर्चा भी की गई। उसके बाद खुद नरेंद्र मोदी ने इस मामले में पहल करते हुए टैक्स लगाने के इस प्रस्ताव को वापस लेने का निर्देश दिया था।

मोदी के निर्देश के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई थी कि अब जल्द ही इसे टैक्स को वापस ले लिया जाएगा। जब अरुण जेटली ने जब संसद में मंगलवार को ईपीएफ टैक्स पर सरकार का पक्ष रखा तो उन्होंने इस टैक्स को वापस लेने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed