फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt gears to grip cong in augusta helicopter deal

अगस्ता डील में कांग्रेस पर कसेगा चौतरफा शिकंजा

Sun, 01 May 2016 03:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 03:00 AM IST
सार

  • सीबीआई और ईडी के बाद अब रक्षा मंत्रालय भी खंगाल रहा फाइलें
  • रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सीबीआई और ईडी की मदद के लिए गठित की शीर्ष अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
Govt gears to grip cong in augusta helicopter deal
manohar

विस्तार

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में मोदी सरकार ने कांग्रेस पर पूरी तरह शिकंजा कसने का मन बना लिया है। यही वजह है कि मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ रक्षा मंत्रालय ने भी अपना रुख कड़ा कर लिया है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने शीर्ष अधिकारियों की एक टीम गठित की है जो सीबीआई और ईडी को रक्षा सौदे की तकनीकी बारीकियों को समझने में मदद करेगी। यह टीम यूपीए के कार्यकाल के दौरान हुए इस सौदे से जुड़ी 30 से भी अधिक फाइलों को बारीकी से खंगाल रही है। रक्षा मंत्रालय विदेश मंत्रालय की मदद से इस मामले में इटली की अदालत के फैसले का अनुवाद भी करवा रही है।
विज्ञापन


परिकर के मुताबिक इटली की अदालत के फैसले के इतालवी भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद का काम हफ्ते भर में पूरा कर लिया जाएगा। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सीबीआई पूर्व मंत्रियों और अफसरशाहों से नए सिरे से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी इस डील पर हो रहे फैसले के दौरान इटली के एक होटल में अगस्ता के अधिकारियों के साथ मिले थे जिसमें वहां के वायुसेना के पूर्व प्रमुख भी मौजूद थे। गौरतलब है कि त्यागी और उनके तीन भाई इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। सीबीआई को सौदे के मनी ट्रेल में त्यागी बंधुओं के खिलाफ अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed