फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt dont have exact figure on blackmoney parked in and outside India

सरकार को अब तक नहीं पता, देश-विदेश में कितना जमा है कालाधन!

Sat, 19 Nov 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Govt dont have exact figure on blackmoney parked in and outside India
काला धन

नोटबंदी से मची अफरातफरी के बीच वित्त मंत्रालय ने स्वीकारा है कि सरकार को अबतक देश और विदेश  में मौजूद काले धन का सटीक अनुमान नहीं है। वित्त  मंत्रालय ने कहा है कि मंत्रालय इस काम के लिए आर्थिक  मसलों पर अनुसंधान करने वाले तीन संस्थानों के रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।

विज्ञापन


लिहाजा फिलहाल यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि देश और विदेशों में कितना काला धन मौजूद है। शुक्रवार देर शाम पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) पर जारी विज्ञप्ति में वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। सरकार ने नेशनल इन्स्टीच्यूट ऑफ पब्लिक फाइनांस एंड पॉलिसी, नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च और नेशनल इन्स्टीच्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट को काले धन का अनुमान लगाने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन


अब वित्त मंत्रालय इन संस्थाओं को विभिन्न रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं कि सरकार देश-विदेश में मौजूद कालेधन की सटीक जानकारी के प्रति अनभिज्ञता व्यक्त की है। लेकिन कालेधन पर अंकुश लगाने के मकसद से 500 और 1000 के नोट चलन से हटाने के बाद सरकार ने पहली  बार यह बयान जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अघोषित धन के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी सरकार

Govt dont have exact figure on blackmoney parked in and outside India
black money

इससे पहले 22  जुलाई और 3 मई  को सरकार ने इसी तरह का बयान दिया था। इस ताजा बयान में सरकार ने कहा है कि विदेशों में जमा काला धन और देश में मौजूद अघोषित धन के खिलाफ सरकार और सख्त कदम उठाने जा रही है।

इससे पहले लोगों को सरकार ने अपने छुपे धन निकालने का पूरा मौका दिया है। स्वेच्छा से अपने धन सार्वजनिक करने का मौका देना उसी का हिस्सा था।

इसी के तहत विभिन्न देशों केसाथ दोहरे कर से निजात पाने समेत कई करार किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed