फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt decides to end VIP quota for Haj

Haj VIP Quota: खत्म होगा हज का वीआईपी कोटा, जल्द जारी की जाएगी अधिसूचना; केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Wed, 11 Jan 2023 07:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 07:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र ने हज के लिए वीआईपी कोटा खत्म करने का फैसला किया है। इससे वीआईपी कल्चर खत्म होगा और आम हिंदुस्तानी को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Govt decides to end VIP quota for Haj
haj - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने हज में वीआईपी कोटा खत्म करने का फैसला किया है, ताकि इससे आम लोगों को फायदा हो सके और इस धार्मिक यात्रा में वीआईपी कल्चर खत्म हो। 

विज्ञापन


मंत्री ने एक न्यज चैनल से बातचीत में कहा, यह (हज के लिए वीआईपी कोटा खत्म करने का) फैसला हो चुका है। प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही वीआईपी कल्चर खत्म करने का संकल्प संयुक्त राष्ट्र के सामने प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा, हज कमेटी और हज यात्रा को लेकर संप्रग सरकार के समय वीआईपी कल्चर स्थापित किया गया था। इसके तहत संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के पास हज का विशेष कोटा होता था। 
विज्ञापन


ईरानी ने कहा, अब प्रधआनमंत्री ने अपना कोटा राष्ट्र को समर्पित किया है ताकि इसमें वीआईपी कल्चर न रहे और आम हिंदुस्तानी को सुविधा मिले। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और खुद मैंने भी अपना कोटा छोड़ा है। हमने हज कमेटी से चर्चा की कि आप वीआईपी कल्चर छोड़ दें और कोटा समाप्त कर दें। सभी राज्यों की हज कमेटियों ने इसका समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हज कमेटी के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री की इस घोषणा के बाद अघले कुछ दिनों के भीतर इस फैसले से जुड़ी अधिसूचना जारी की जाएगी। बता दें कि वीआईपी कोटे के तहत राष्ट्रपति के पास सौ हज यात्रियों का कोटा होता था। वहीं, प्रधानमंत्री के पास 75, उप राष्ट्रपति के पास 75 और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री के पास 50 का कोटा होता था। इसके अलावा हज कमेटी के सदस्यों/पदाधिकारियों के पास 200 हज यात्रियों का कोटा होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed