{"_id":"695e9a22019183b7d909512a","slug":"govt-asks-x-for-more-details-specific-action-taken-in-grok-ai-obscene-content-issue-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Grok AI Obscene Content Issue: सरकार ने X से मांगा पूरा ब्यौरा, अश्लील सामग्री पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Grok AI Obscene Content Issue: सरकार ने X से मांगा पूरा ब्यौरा, अश्लील सामग्री पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश
Wed, 07 Jan 2026 11:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:08 PM IST
सार
Grok AI Obscene Content Issue: सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को रोकने के लिए उपायों और भविष्य की योजना के बारे में और जानकारी मांगी है। एक्स ने विस्तृत जवाब भेजा, लेकिन इसमें कुछ अहम जानकारी शामिल नहीं थी।
विज्ञापन
ग्रोक
- फोटो : एक्स/@grok
विस्तार
सरकार ने एक्स से और अधिक जानकारी मांगी है। इसमें ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को लेकर उठाए गए खास कदम और भविष्य में इसे रोकने के उपाय शामिल है। कंपनी की ओर से विस्तृत जवाब भेजा गया था, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अरबपति कारोबारी एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने आईटी मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि ग्रोक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट का महिला की यौन और अशील तस्वीरें बनाने में इस्तेमाल रोकने के लिए कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: राज्य और जिला स्तर पर वकीलों की कार्य समिति गठित करेगी कांग्रेस, अदालत में पार्टी की पैरवी करेगी
विज्ञापन
सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि आईटी मंत्रालय ने एक्स से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री पर उठाए गए विशेष कदम और भविष्य में इसे रोकने के उपायों के बारे में और जानकारी मांगी है। एक्स ने बुधवार को मंत्रालय को जवाब दिया। सूत्रों ने कहा कि यह जवाब 'विस्तृत था, लेकिन पर्याप्त नहीं' था।
कंपनी को बुधवार शाम पांच बजे तक मंत्रालय को कार्रवाई रिपोर्ट देने का समय बढ़ा दिया गया था। यह आदेश तब आया, जब एक्स को एआई-आधारित सेवाओं जैसे ग्रोक और अन्य प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से अश्लील और यौन-संबंधित सामग्री पैदा होने पर कड़ी चेतावनी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: बीएमसी में किस्मत आजमा रहे 4 पूर्व मेयर-3 पूर्व डिप्टी मेयर, उद्धव शिवसेना से सबसे ज्यादा प्रत्याशी
सूत्रों ने कहा कि एक्स ने विस्तृत जवाब में बताया कि वह भारतीय कानूनों और सभी दिशानिर्देशों का सम्मान करता है और भारत इसके लिए एक बड़ा बाजार है। जवाब में कंपनी ने यह भी बताया कि वह भ्रामक जानकारी और बिना सहमति वाली यौन से जुड़ी तस्वीरों से संबंधित सामग्री को हटाने के सख्त नियमों का पालन करती है। हालांकि, इस विस्तृत जवाब में कुछ अहम जानकारी गायब थी, जिसमें ग्रोक एआई अश्लील सामग्री मामले पर उठाए गए विशेष कदम शामिल नहीं थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन