फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt approves construction of 1.23 lakh houses under PMAY Urban

पीएम आवास योजना में शहरों के लिए 1.23 लाख और घरों को मंजूरी

Fri, 27 Sep 2019 01:44 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 27 Sep 2019 01:44 AM IST
सार

  • इस योजना में स्वीकृत कुल घरों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई
  • इस योजना में 2022 तक 1.12 करोड़ घर बनने हैं
  • सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 27,746 और तमिलनाडु में 26,709 घरों का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Govt approves construction of 1.23 lakh houses under PMAY Urban

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत और 1.23 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस योजना में स्वीकृत कुल घरों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई है। इस योजना में 2022 तक 1.12 करोड़ घर बनने हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 4,988 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1.23 लाख घरों के निर्माण के 630 प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई।
विज्ञापन


इसके तहत सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 27,746 और तमिलनाडु में 26,709 घरों का निर्माण होगा। गुजरात में 20,903, पंजाब में 10,332, छत्तीसगढ़ में 10,079, झारखंड में 8,674, मध्य प्रदेश में 8,314, कर्नाटक में 5,021, राजस्थान में 2,822 और उत्तराखंड में 2,501 आवास बनेंगे। मोदी सरकार के इस प्रमुख कार्यक्रम ‘सबके लिए आवास’ के तहत अब तब 90 लाख से अधिक आवासों का निर्माण और कुल 5.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबके लिए आवास

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अुनसार सभी के लिए आवास का लक्ष्य समय सीमा से दो साल पहले 2020 में हासिल कर लिया जाएगा। मिशन मोड में संचालित इस योजना में  सरकार लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देती है। इसमें तय किया गया था कि देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर 2022 तक सभी परिवारों को घर प्रदान किया जाए। सरकार ने इसमें 112 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed