{"_id":"59c984a54f1c1bd1538b472c","slug":"govt-addressing-challenges-country-s-economy-says-finance-minister-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था में मामूली गिरावट, सरकार कर रही है चुनौतियों को दूर : जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अर्थव्यवस्था में मामूली गिरावट, सरकार कर रही है चुनौतियों को दूर : जेटली
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में पिछली तिमाही में मामूली गिरावट आई और सरकार इसके कारण आई चुनौतियों का समाधान निकालने की प्रक्रिया में है। जेटली ने भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष द्वारा नोटबंदी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल असर की बात को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में आई मामूली गिरावट को छोड़ दें तो पिछले साढ़े तीन साल के वृहद आर्थिक आंकड़े अर्थव्यवस्था के पहले से बेहतर होने का संकेत देते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- पेट्रोलः जेटली का कांग्रेस पर पलटवार, जो सवाल उठा रहे हैं वो अपने राज्यों में घटाएं कीमत
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा, ‘पिछली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मामूली गिरावट आई जो मैंने भी कहा है। आर्थिक माहौल को बदलने के लिए जो भी जरूरी कदम हो सकते हैं, हम उनके ऊपर अमल करने की प्रक्रिया में हैं।’ जेटली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक भी कदम नहीं उठाया।