फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor RN Ravi said that youth are deprived of opportunities due to two-language policy of Tamil government

राज्यपाल बोले: तमिल सरकार की दो-भाषा नीति से अवसरों से वंचित युवा; हिंदी विरोध पर स्टालिन सरकार पर कसा तंज

Sat, 01 Mar 2025 04:32 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 01 Mar 2025 04:32 AM IST
सार

त्रि-भाषा नीति के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में छात्रों पर किसी अन्य भाषा का बोझ डालने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Governor RN Ravi said that youth are deprived of opportunities due to two-language policy of Tamil government
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बनाम राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को राज्य की भाषा नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कठोर दो-भाषा नीति के कारण दक्षिणी तमिलनाडु के युवा अवसरों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि दक्षिणी तमिलनाडु उपेक्षित हो चुका है।

विज्ञापन


राज्यपाल रवि ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि यहां के युवा पड़ोसी राज्यों के युवाओं की तुलना में खुद को पिछड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं, जिसका मुख्य कारण राज्य सरकार की दो-भाषा नीति है। हिंदी विरोध के नाम पर उन्हें अन्य दक्षिण भारतीय भाषाएं भी सीखने नहीं दी जातीं। यह सरासर अन्याय है। युवाओं को अपनी पसंद की भाषा पढ़ने का विकल्प मिलना चाहिए। सत्तारूढ़ द्रमुक ने रवि की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना करते हुए उन पर तमिलनाडु के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एआई के युग में किसी भी भाषा को थोपना अनावश्यक : स्टालिन
त्रि-भाषा नीति के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में छात्रों पर किसी अन्य भाषा का बोझ डालने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्टालिन ने कहा, सच्ची प्रगति नवाचार में निहित है, भाषा थोपने में नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed