{"_id":"572da7c14f1c1b25655ccf19","slug":"governor-keshari-nath-tripathi-jadavpur-is-turning-into-a-center-for-disturbance","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने कहा, अशांति का केंद्र बन चुका है जाधवपुर विश्वविद्यालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यपाल ने कहा, अशांति का केंद्र बन चुका है जाधवपुर विश्वविद्यालय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा है विश्वविद्यालय 'अशांति का केंद्र' बन चुका है और प्रशासन को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जाधवपुर विश्वविद्यालय जो कभी उतकृष्टता का केंद्र माना जाता था वो तेजी से अशांति का केंद्र बनता जा रहा है। प्रशासन को इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। त्रिपाठी विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति से रिपोर्ट मांगी है या नहीं, राज्यपाल ने कहा कि फिलहाल उन्होंने ऐसा कुछ तय नहीं किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ की स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों के बीच विवाद हो गया था। देर शाम फिल्म की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद एबीवीपी और वाम समर्थित छात्र संगठनों के सदस्यों के बीच मारपीट हुई थी । इस घटना में कुछ छात्रों को मामूली चोट भी लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के गेट पर अग्निहोत्री को काले झंडे दिखाए गए और उनके खिलाफ नारेबाजी कर वापस जाने को कहा गया। फिल्मकार ने दावा किया कि कुछ छात्रों ने उनके साथ हाथापाई की और उनका घेराव किया।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी कार का शीश टूट गया। इससे पहले राज्य सरकार के वर्सिटी अलुमनी एसोसिएशन ने फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द करने का फैसला किया था। यह एसोसिएशन त्रिगुण सेन ऑडिटोरियम का संचालन करती है। इसके बाद निर्माताओं ने खुले मंच में फिल्म की स्क्रीनिंग की। निर्माताओं का कहना था कि उन्हें छात्रों के एक अन्य हिस्से का समर्थन हासिल है।