फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government works tells to people said pm modi to his bjp mps

मोदी ने ली सांसदों की क्लास, कहा-जनता को बताएं 2 साल में सरकार ने क्या किया

Tue, 03 May 2016 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
government works tells to people said pm modi to his bjp mps

केंद्र सरकार अपने कार्यकाल के दो साल पूरे करने जा रही है। इस‌के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में अपने सांसदों की भी क्लास ली। मंगलवार को आयोजित भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सरकार की मुद्रा योजना,एलपीजी नेटवर्क में बढोत्तरी, गांवों में विद्युतीकरण समेत कई योजनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन


पीएम ने सांसदों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्घ है।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी शिरकत की। संसदीय बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बैठक में अगस्ता वैस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले का मसला भी उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूडी ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की कल्याणकारी मुद्रा योजना पेश करने के साथ 18 हजार गांव में विद्युतीकरण कार्य में तेजी, एलपीजी का दायरा बढ़ाने और सस्ता एलईडी बल्ब पेश करने जैसी कई सफल योजनाओं की पहल की है।


उन्होंने बताया कि पीएम ने सांसदों से कहा कि इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।  बैठक के दौरान पीएम मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी समेत अन्य नेताओं ने जनसंघ के नेता बलराज मधोक को भी श्रद्घांजलि दी। बदा दें कि बीते 2 मई को उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed