{"_id":"5e0bf80c8ebc3e87a7628d9d","slug":"government-will-start-a-new-nuclear-reactor-every-year-from-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 से हर साल एक नया परमाणु रिएक्टर चालू करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2020 से हर साल एक नया परमाणु रिएक्टर चालू करेगी सरकार
Wed, 01 Jan 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Jan 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि 2020 यानी अगले साल से परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) हर साल एक नया परमाणु रिएक्टर चालू करेगा। इसकी शुरुआत गुजरात में काकरापार परमाणु ऊर्जा रिएक्टर की तीसरी यूनिट को कमीशन करने के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे सिंह ने कहा कि काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन (केएपीएस) की 700 मेगावाट क्षमता वाली तीसरी हैवीवाटर रिएक्टर यूनिट के अप्रैल में चालू हो जाने की संभावना है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) के देश में 22 रिएक्टर हैं।
विज्ञापन
डीएई के एक वरिष्ठ अधिकारी श्रीकृष्ण गुप्ता ने कहा, काकरापार परमाणु पावर स्टेशन की चौथी यूनिट भी 2021 तक कमीशन कर दिए जाने की संभावना है। गुप्ता ने कहा, तारापुर परमाणु ऊर्जा रिएक्टर की यूनिट-1 व 2 ने इस साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
यह दोनों देश के पहले बायलिंग वाटर रिएक्टर थे, जिन्हें अक्तूबर, 1969 में चालू किया गया था। उन्होंने कहा, कैगा पावर स्टेशन की यूनिट-1 को 941 दिन के रिकॉर्ड समय में संचालन के लिए तैयार किया गया था।