फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will soon take a decision on electric vehicle pioneer Tesla manufacturing plants in the country

एलन मस्क: भारत में जल्द लगेगी टेस्ला की यूनिट, भारत सरकार कर रही नीतियों पर विचार 

Sun, 05 Dec 2021 11:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Dec 2021 11:21 AM IST
सार

नीति आयोग का कहना है कि सरकार जल्द ही भारत में टेस्ला की उत्पादन यूनिट लगाने को लेकर निर्णय लेगी। 

विज्ञापन
Government will soon take a decision on electric vehicle pioneer Tesla manufacturing plants in the country
Tesla Model S Electric car - फोटो : Tesla

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के भारत आने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। भारत सरकार टेस्ला की ओर से शुल्क कटौती के प्रस्ताव और उसकी उत्पादन यूनिट भारत में लगाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय भी लिया जा सकता है। यह बात नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने मीडिया को दिए गए बयान में कही। उन्होंने कहा कि टेस्ला को लेकर सभी संबंधित मंत्रालय विचार कर रहे हैं। उनके ओर से दिए गए प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय का राजस्व विभाग ही करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला भारत में अपनी यूनिट स्थापित करे। 

विज्ञापन


मंत्रालय का कहना है कि टेस्ला स्थानीय असेंबली प्लांट स्थापित करना चाहती है। कंपनी का कहना हे कि उनकी कारों को किट से असेंबल नहीं किया जा सकता। इस संबंध में चर्चा की जा रही है। वहीं बताया कि सरकार टेस्ला के लिए तीन साल आयात शुल्क पर कटौती पर चर्चा कर रही है। हालांकि, इसके लिए कंपनी को अपनी योजना भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed