{"_id":"5c1bf586bdec22570a41fad5","slug":"government-will-provide-rs-2300-crore-to-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया को 2300 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया को 2300 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार
Fri, 21 Dec 2018 01:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को 2300 करोड़ रुपये की मदद दे सकती है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी दस्तावेज के अनुसार भारत सरकार ने संसद से एयर इंडिया को 2300 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी की मांग की है।
विज्ञापन
सदन में पेश दस्तावेज के अनुसार सरकार एयर इंडिया असेट्स होल्डिंग में भी 800 करोड़ रुपये डालना चाहती है। सितंबर में एक शीर्ष नौकरशाह ने कहा कि सरकार एयर इंडिया में 12 करोड़ रुपये डालने की तैयारी में है। साथ ही सरकार विमानन उद्योग के लिए राहत पैकेज पर काम कर रही थी। मार्च 2019 में खत्म हो रहे वर्तमान वित्त वर्ष में सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी के संचालन के लिए 107 अरब रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
एयरलाइंस से जुड़े सूत्र ने जुलाई में बताया था कि एयर इंडिया ने सरकार से वित्त वर्ष 2018-19 में अपने वेंडरों के लंबित भुगतान के लिए 21.21 अरब रुपये की अतिरिक्त इक्विटी की मांग की थी। इससे पहले एयर इंडिया की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की सरकार की कवायद नाकाम हो गई थी।
विज्ञापन