सरकार केंद्रीय कर्मियों को देगी एक साथ दो वेतन वृद्धि का मौका, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्ते!
डीओपीटी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कोई आशुलिपिक जो 80 शब्द प्रति मिनट की योग्यता के आधार पर भर्ती हुआ था, अब वह सौ शब्द प्रति मिनट की तेजी से टाइपिंग टेस्ट पास कर लेता है, तो उसे एक अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि वह कर्मचारी 120 शब्द प्रति मिनट वाला टाइपिंग टेस्ट पास कर लेता है, तो एक साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धि खाते में जमा होगी। जिस दिन टाइप टेस्ट का रिजल्ट आएगा, उसी दिन से अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी।
डीओपीटी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कोई आशुलिपिक जो 80 शब्द प्रति मिनट की योग्यता के आधार पर भर्ती हुआ था, अब वह सौ शब्द प्रति मिनट की तेजी से टाइपिंग टेस्ट पास कर लेता है, तो उसे एक अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी।
इसी तरह जो कर्मचारी सौ शब्द प्रति मिनट की योग्यता के बल पर सेवा में आया था, अब उसने 120 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से टाइप टेस्ट पास कर लिया, तो उसे दो अग्रिम वेतन वृद्धि दी जाएंगी। कोई कर्मचारी जो सीधे ही 80 से 120 की स्पीड का मापदंड पार कर लेता है, तो उसे भी दो अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेंगी।
इसके लिए संबंधित विभाग टेस्ट प्रक्रिया का शेड्यूल तैयार करेगा। खास बात है कि ये अग्रिम वेतन वृद्धि, भविष्य में मिलने वाली वेतन वृद्धि से अलग रहेगी। इन्हें मूल सेलरी में नहीं जोड़ा जाएगा। हालांकि अग्रिम वेतन वृद्धि के बावजूद नई वेतन वृद्धि की तिथि वही रहेगी। इसके अलावा अग्रिम वेतन वृद्धि से वेतन फिक्स होने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

