फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will give another relief package after controlling the corona infection

संक्रमण पर काबू के बाद एक और राहत पैकेज देगी सरकार, सही समय पर होगी राहत की घोषणा

Wed, 26 Aug 2020 05:45 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 26 Aug 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
Government will give another relief package after controlling the corona infection
समाजवादी सूखा राहत पैकेट लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala bureau

कोविड-19 संक्रमण पर काबू पाने के बाद सरकार एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि लोगों में महामारी का मनोवैज्ञानिक डर निकलना जरूरी है, तभी राहत पैकेज का सही से इस्तेमाल हो सकेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय व्यय सचिव ने कहा, सही समय पर होगी राहत की घोषणा
केंद्रीय व्यय सचिव टीवी सोमानाथन ने कहा, पहले राहत पैकेज के तौर पर लाभार्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई रकम में से 40 फीसदी को खर्च भी नहीं किया गया है। इससे राहत पैकेज की कमियों का पता चलता है। लिहाजा इस बार नई घोषणा के लिए सही समय का इंतजार सबसे जरूरी है। सरकार के राहत पैकेज के साथ ही आरबीआई ने भी रेपो रेट में दो बार बड़ी कटौती की जबकि राज्य सरकारों को जीडीपी का 2 फीसदी अतिरिक्त खर्च करने की भी छूट दी।
विज्ञापन


सोमानाथन ने कहा कि अभी सरकार क्या कर रही है, इससे ज्यादा जरूरी लोगों के मन में बैठे संक्रमण के डर को खत्म करना है। देशभर में स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां बेहद अनिश्चित हैं। वित्त, बीमा, सिनेमा हाल, मॉल और रेस्तरां क्षेत्र की गतिविधियां पूरी तरह ठप पड़ी हैं। हमें नहीं लगता है कि सरकार का कोई भी राहत पैकेज लोगों को इन स्थानों पर दोबारा जाने के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा आर्थिक गतिविधियों में पूर्ण सुधार तभी संभव होगा, जब लोगों में संक्रमण का मनोवैज्ञानिक डर खत्म हो जाएगा। लोग जैसे-जैसे स्वास्थ्य को लेकर सामान्य होने लगेंगे, सरकार भी अर्थव्यवस्था और लोगों की मदद के लिए राहत पैकेज लेकर आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed