फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government vs Opposition politics on Corona Lockdown

कोरोना से जंग: लॉकडाउन पर सरकार बनाम विपक्ष की राजनीति

Thu, 22 Apr 2021 03:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Apr 2021 03:34 AM IST
सार

  • केंद्र और भाजपा शासित राज्य बंद के खिलाफ, लेकिन विपक्ष शासित कई राज्यों में लॉकडाउन
  • अर्थव्यवस्था पर नया बोझ नहीं डालना चाहती है केंद्र सरकार

विज्ञापन
Government vs Opposition politics on Corona Lockdown
दिल्ली में लॉकडाउन - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लॉकडाउन पर देश में सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्यों से लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाने की सलाह दी है। भाजपा शासित राज्य इससे सख्ती के साथ परहेज बरत रहे हैं, लेकिन विपक्षी दलों के शासन वाले कई राज्यों में लॉकडाउन जारी है और कई अन्य राज्य इसे लागू करने की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन


दरअसल बीते साल मार्च महीने में अचानक लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। केंद्र सरकार को लगता है कि नए सिरे से लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर हालात संभालना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा देशभर के महानगरों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों में फिर से अफरातफरी मचेगी। गौरतलब है कि बीते साल इसी अफरातफरी के कारण कई प्रवासी मजदूरों की जान गई थी। इसके अलावा अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल असर ने व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी तबाही मचाई थी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सूत्रों का मानना है कि लॉकडाउन पर सरकार के रुख से विपक्ष शासित राज्य इसके प्रति सतर्क होंगे। बता दें कि इस समय दिल्ली, झारखंड, राजस्थान में लॉकडाउन जारी है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने भी लॉकडाउन की सिफारिश की है। कई अन्य राज्य भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रहे हैं और जहां पहले से लॉकडाउन जारी है, वहां उसकी मियाद बढ़ाने की तैयारी हो रही थी। सूत्रों का कहना है कि केंद्र के रुख से अब विपक्ष शासित राज्य लॉकडाउन लगाने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के कहने पर अड़ी योगी सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया था। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के कहने पर ही योगी सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अगर हाईकोर्ट के आदेश के बाद लॉकडाउन लगता तो लोगों में कोरोना के मोर्चे पर राज्य सरकार के असफल रहने का संदेश जाता।


क्या पीएम ने लॉकडाउन के फैसले को माना चूक?
पीएम की लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में आजमाने के संदेश के बाद सियासी गलियारे में इस पर कई तरह की चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या पीएम ने बीते साल लगाए गए लॉकडाउन को अपनी चूक के रूप में स्वीकार कर लिया है? गौरतलब है कि बीते साल लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के पक्ष और विपक्ष में कई तर्क दिए गए थे। हालांकि तब सरकार और भाजपा ने लॉकडाउन के फैसले का आक्रामक ढंग से बचाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed