फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government told Rajya Sabha that fluctuations in prices of tomato onion potato depend on weather news in Hindi

महंगाई पर सफाई: आलू-टमाटर और प्याज की कीमतें बढ़ने-घटने पर केंद्र सरकार ने झाड़ा पल्ला, कहा- मौसम से तय होते हैं दाम

Fri, 04 Feb 2022 07:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Feb 2022 07:57 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारकों और अन्य जानकारियां दीं।

विज्ञापन
Government told Rajya Sabha that fluctuations in prices of tomato onion potato depend on weather news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की की उपज की कीमतों में उतार-चढ़ाव मौसमी परिस्थितियों समेत अन्य कई कारकों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इन कारकों में इन उपजों का गैर पारंपरिक इलाकों से आना, फसल बुवाई के तरीके में मौसम के अनुसार बदलाव, अगले रबी या खरीफ मौसम से फसल की जल्दी आवक और पिछले सीजन की फसल के अवशेष आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन


संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ऑपरेशन ग्रीन्स (ओजी) के अल्पकालिक हस्तक्षेप के तहत फसल के मौसम में अधिसूचित फलों और सब्जियों के लिए परिवहन और भंडारण में 50 फीसदी सब्सिडी देता है। इससे किसानों के साथट-साथ उपभोक्ताओं के लिए भी कीमतों में स्थिरता लाने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की वर्तमान कीमतों पर निगरानी के लिए मंत्रालय मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम पोर्टल की देखरेख भी कर रहा है। यह काम भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नाफेड) के जरिए किया जा रहा है और इसी के अनुसार राज्यों के संबंधित विभागों को कम कीमत के अलर्ट समय समय पर भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय की गई खाद्य तेल की भंडारण सीमा
उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि खाद्य तेलों की कीमतों को घटाने के लिए एक प्रयास में सरकार ने 30 जून 2022 तक खाद्य तेलों और तिलहनों पर स्टॉक सीमा मात्रा निर्दिष्ट करने का आदेश जारी किया है। इसके अनुसार खाद्य तेलों के लिए स्टॉक की सीमा खुदरा विक्रेताओं के लिए 30 कुंतल, थोक विक्रेताओं के लिए 500 कुंतल, थोक उपभोक्ताओं की खुदरा दुकानों के लिए 30 कुंतल , बड़े चेन रिटेलरों व दुकानों के लिए 30 कुंतल और इसके डिपो के लिए 1000 कुंतल होगी।

खाद्य तिलहन के लिए, खुदरा विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा 100 कुंतल और थोक विक्रेताओं के लिए 2000 कुंतल होगी। खाद्य तेलों और तिलहनों के प्रसंस्करणकर्ता दैनिक इनपुट उत्पादन क्षमता के अनुसार खाद्य तेलों के 90 दिनों के उत्पादन का स्टॉक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed