{"_id":"5fe5e1b78ebc3e3dd43a0996","slug":"government-to-start-dry-run-for-covid-19-vaccine-across-four-states-punjab-to-be-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine : कोविड-19 टीकाकरण व्यवस्था की जांच के लिए अगले हफ्ते चार राज्यों में होगी रिहर्सल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine : कोविड-19 टीकाकरण व्यवस्था की जांच के लिए अगले हफ्ते चार राज्यों में होगी रिहर्सल
Fri, 25 Dec 2020 06:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं के आकलन के लिए पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात में 28-29 दिसंबर को पूर्वाभ्यास की तैयारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस अभ्यास के तहत टीके की आपूर्ति, जांच रसीद और आवंटन से संबंधित ऑनलाइन मंच को-विन में आवश्यक डेटा डालना, दल के सदस्यों की तैनाती, टीका स्थलों पर जांच लाभार्थियों के साथ छद्माभ्यास, रिपोर्टिंग और शाम को बैठक आदि होंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि इसके तहत कोविड-19 टीके के प्रशीतन भंडारों, उसके ढुलाई इंतजाम, टीका स्थल पर भीड़ का प्रबंधन, एक दूसरे के बीच दूरी बनाने की व्यवस्था आदि को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन
मंत्रालय का कहना है कि हर राज्य दो जिलों में, खासकर पांच अलग अलग टीका केंद्रों जैसे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी केंद्र, निजी अस्पताल, ग्रामीण पहुंच केंद्र के लिए यह पूर्वाभ्यास संबंधी योजना बनाएगा। पंजाब के लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर को कोविड वैक्सीनेशन के ड्राइ रन के लिए चुना गया है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वी. शर्मा ने बताया कि यहां टीकाकरण के लिए 805 सर्विस लोकेशन तय किए गए हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए रिहर्सल इसलिए जरूरी
मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास से कोविड-19 टीके को जुटाने और टीकाकरण की जांच प्रक्रिया, क्षेत्र में कोविन के उपयोग, नियोजन, क्रियान्वयन, रिेपोर्टिंग के बीच तालमेल, चुनौतियों की पहचान, वास्तविक क्रियान्वयन के बारे मे मार्गदर्शन, यदि किसी सुधार की जरूरत हो, तो उसे चिह्नित करना आदि का पता चलेगा। मंत्रालय ने इस संबंध में एक जांच सूची तैयार की है, जिसे अभ्यास के दौरान मार्गदर्शन के लिए चारों राज्यों के साथ साझा किया गया है।
टीकाकरण की सारी तैयारी पूरी
अब तक राज्य स्तर पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है और जिलास्तर पर 7000 से अधिक प्रशिक्षु शामिल हुए थे। लक्षद्वीप अपवाद है।वहीं कोविड-19 टीकाकरण और को-विन के बारे में किसी जिज्ञासा, शिकायत आदि के समाधान के लिए राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर पर हेल्पलाइन क्षमता भी मजबूत की गई है।
राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण विशेषज्ञ दल प्रशासन ने स्वास्थ्यकर्मियों (करीब एक करोड़), अग्रिम कर्मियों (करीब दो करोड़) और अन्य प्राथमिक उम्र समूह (27 करोड़ लोगों) के लिए कोविड-19 टीकाकरण की सिफारिश की है।