फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government takes Big Decision for teachers in Haryana Girls School.

अमर उजाला पोल: 79% ने माना लड़कियों को स्कूलों में सुरक्षित माहौल के लिए सरकार ने लिया फैसला

Thu, 14 Jul 2016 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 08:28 AM IST
विज्ञापन
Government takes Big Decision for teachers in Haryana Girls School.
हरियाणा में अब कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 50 वर्ष से अधिक उम्र के प्राध्यापक ही नियुक्त होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि नई अध्यापक स्थानांतरण नीति-2016 के तहत यह प्रावधान बनाया गया है। अगर किसी प्राध्यापक की आयु 30 जून को 50 वर्ष से कम है तो स्थानांतरण के लिए कन्या स्कूल का चयन न करें अन्यथा इन स्कूलों का विकल्प चुनने वालों के स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जाएगा।

हरियाणा सरकार के इस फैसले को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने एक पोल किया। जिसमें पाठकों से सवाल किया गया कि आखिर हरियाणा सरकार के इस फैसले के पीछे क्या मंशा हो सकती है?
विज्ञापन


इस सवाल के लिए हमने तीन विकल्प भी पाठकों के सामने रखे और उनसे राय मांगी। पाठकों ने इस पोल में जमकर अपना पक्ष रखा। जानिए क्या रहा उनका जवाब...

इस पोल में कुल 906 वोट पड़े

Government takes Big Decision for teachers in Haryana Girls School.
पाठकों के जवाब इस प्रकार हैं...

पहला विकल्प: लड़कियों को स्कूल में सुरक्षित माहौल देना। पाठकों ने इस विकल्प के समर्थन में सबसे ज्यादा 716 वोट किए। यानी पहले विकल्प को कुल 79.03 फीसदी वोट मिले।

दूसरा विकल्प: शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना। इस विकल्प के पक्ष में 114 वोट पड़े, यानी 12.58 फीसदी वोट इस विकल्प को मिले।

तीसरा विकल्प: शिक्षकों के मनमाने ट्रांसफर पर रोक लगाना। इस विकल्प के समर्थन में 76 वोट पड़े, जो 8.39 फीसदी है। बता दें कि इस पोल में कुल 906 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed