फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government reply on jammu kashmir drug tafficking constitution eighth schedule psychiatric cases in capf

Rajya Sabha: ड्रग तस्करी पर नकेल कसने की तैयारी; अर्द्धसैनिक बलों को लेकर सरकार ने राज्यसभा में दी अहम जानकारी

Wed, 02 Aug 2023 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Aug 2023 03:34 PM IST
सार

सांसद अंबुमणि रामदास ने सवाल किया था कि क्या सरकार आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं को नोटिफाई करने की योजना बना रही है और तमिलनाडु में संचालित होने वाले केंद्रीय संस्थानों में क्या तमिल भाषा को आधिकारिक और बोलचाल की भाषा बनाने का कोई प्रस्ताव है?

विज्ञापन
government reply on jammu kashmir drug tafficking constitution eighth schedule psychiatric cases in capf
राज्यसभा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा हालात बेहतर होने के बाद सरकार 6000 ट्रांजिट आवास का निर्माण कर रही है। ये आवास कश्मीर घाटी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए जा रहे हैं। बीते तीन सालों में 880 फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


आठवीं अनुसूची को लेकर सरकार ने कही ये बात
कुछ भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही है। इस पर जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार अन्य भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं से वाकिफ है। ऐसी मांगों और भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। सांसद अंबुमणि रामदास ने सवाल किया था कि क्या सरकार आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं को नोटिफाई करने की योजना बना रही है और तमिलनाडु में संचालित होने वाले केंद्रीय संस्थानों में क्या तमिल भाषा को आधिकारिक और बोलचाल की भाषा बनाने का कोई प्रस्ताव है? इसके जवाब में सरकार ने कहा कि सरकार की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है और अनुच्छेद 343 का प्रावधान है। 
विज्ञापन


ड्रग तस्करी पर नकेल कसने की तैयारी
गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा में बताया कि ड्रग्स की अवैध तस्करी एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। सरकार 27 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते कर चुकी है। 16 देशों के साथ ड्रग्स की अवैध तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा सहयोग करने संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। मुंद्रा बंदरगाह से 2988 किलो हेरोइन जब्त की गई। एनआईए ने इस मामले में चार चार्जशीट दाखिल की हैं। 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई ड्रग्स अफगानिस्तान से भारत पहुंची थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'अर्द्धसैनिक बलों में मानसिक समस्या के नहीं बढ़े मामले'
नित्यानंद राय ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों में मानसिक समस्या के मामले नहीं बढ़े हैं। इनकी औसत दर बीते तीन साल के बराबर बनी हुई है। सरकार ने हालात को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स में बीते साल मानसिक रोगियों की संख्या क्रमशः 1327, 472, 1882, 417, 312 और 530 रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed