फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government reconstitutes GoM on sexual harassment at workplace

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने को बने मंत्री समूह का दोबारा गठन, राजनाथ की जगह शाह

Thu, 25 Jul 2019 03:03 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 25 Jul 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Government reconstitutes GoM on sexual harassment at workplace
- फोटो : amar ujala

सरकार ने कार्यस्थल पर यौन अपराध रोकने के मुद्दे पर बनाए मंत्रियों के समूह का दोबारा गठन किया है। पैनल की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिन्हें पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जगह शामिल किया गया है। पैनल के अन्य सदस्य वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी हैं।

विज्ञापन


राजनाथ के अलावा पिछली सरकार में बने समूह में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी थीं। मंत्रालय प्रवक्ता शेलात हरित केतन ने बताया, 18 जुलाई को समूह को दोबारा गठित किया गया है।
विज्ञापन


पिछले पैनल ने लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनने के साथ कार्यकाल पूरा कर लिया था। हैशटैग-मी-टू जैसे अभियान के बावजूद उसने कोई उल्लेखनीय सिफारिश नहीं की थी। आरोप लगाने वाली पीड़ित महिलाओं पर दर्ज करवाए गए मानहानि के मामलों के बाद अभियान भी शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed