फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government preparing to open tourism from January amid decreasing corona case

अच्छी खबर: कम होते कोरोना मामलों के बीच जनवरी से पर्यटन क्षेत्र खोलने की तैयारी, सैलानियों के लिए आएगी नई स्कीम

Wed, 22 Sep 2021 04:05 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:05 PM IST
सार

अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों को खोलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दिशा में मंत्रालय राज्यों से रोज कोविड-19 की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तलब कर रहा है। साथ ही, देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर कोविड-19 के केसों की क्या स्थिति है इस पर भी नजर बनाए हुए है। जल्द ही इस मामले में पर्यटन मंत्रालय राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करने जा रहा है...

विज्ञापन
Government preparing to open tourism from January amid decreasing corona case
टूरिज्म - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के कारण घरों में कैद लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही वे पहले की तरह देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाकर सैर-सपाटा कर सकेंगे। कोरोना के कम होते असर और वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी के चलते केंद्र सरकार देश में जल्द पर्यटन को खोलने जा रही है। सब कुछ सामान्य रहता है तो अगले वर्ष जनवरी से पर्यटन को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।  

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों को खोलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दिशा में मंत्रालय राज्यों से रोज कोविड-19 की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तलब कर रहा है। साथ ही, देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर कोविड-19 के केसों की क्या स्थिति है इस पर भी नजर बनाए हुए है। जल्द ही इस मामले में पर्यटन मंत्रालय राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करने जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय की तैयारी है कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगले वर्ष जनवरी से पर्यटन को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय भी पर्यटकों को बुलाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं और प्रोग्राम शुरू करेगा, जिससे पर्यटक पहले की तरह ही विभिन्न स्थलों पर घूम सकें। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर तक देश में अधिकांश लोगों को वैक्सीन लग जाएगी। ऐसे में पर्यटन को पूरी तरह खोला जा सकता है। हालांकि देश के राज्यों में अभी पर्यटन खुला है, लेकिन मंत्रालय की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। जनवरी माह से पर्यटन माह भी अपनी तरफ पहल करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को भी जल्द मिलेगा भारत आने का मौका

देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। लिहाजा केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ वर्ष में पहली बार फिर से टूरिस्ट वीजा फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है। कोरोना के चलते मार्च 2020 में लगाए गए लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन, आतिथ्य और विमानन क्षेत्रों में नई जान डालने की कवायद के तहत पहले पांच लाख विदेशी पर्यटकों को मुफ्त वीजा जारी किया जा सकता है। गृह मंत्रालय के अधिकारी विदेशी पर्यटकों को देश में आने देने के लिए संभावित तारीख और तौर-तरीकों पर सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

विदेशी पर्यटकों को भारत आने देने की अनुमति दिए जाने के संबंध में औपचारिक घोषणा अगले 10 दिनों के भीतर की जा सकती है। विदेशी पर्यटकों को आने देने का फैसला कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए लिया जा रहा है। मुफ्त वीजा 31 मार्च, 2022 या पांच लाख की संख्या पूरा होने तक जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि मुफ्त वीजा जारी करने से कम अवधि के ज्यादा पर्यटक भारत आएंगे। एक महीने तक के लिए जारी किया जाने वाला ई-पर्यटक वीजा देशों पर आधारित है, लेकिन आमतौर पर इसके लिए 25 डालर (लगभग 1800 रुपये) शुल्क लिया जाता है। एक साल के ई-पर्यटक वीजा के लिए अमूमन 40 डालर (लगभग तीन हजार रुपये) का शुल्क लिया जाता है। मार्च 2020 से ई-पर्यटक वीजा निलंबित है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी थी कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण पिछले साल 2020 में 30 लाख से कम विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान 2019 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में लगभग 75 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 2019 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.93 लाख थी, जबकि 2018 में यह संख्या 1.56 करोड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed