फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government orders closure of Sterlite plant following death of 13 people in Thoothukudi

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला- तूतीकोरिन स्टरलाइट प्लांट बंद करने का दिया आदेश

Mon, 28 May 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूरीरोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूरीरोरिन Updated Mon, 28 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
government orders closure of Sterlite plant following death of 13 people in Thoothukudi
Thoothukudi - फोटो : ANI
तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। तूतीकोरिन में 13 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद सरकार ने प्लांट बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदर्शन के चलते तमिलनाडु के तूतीकोरिन में इंटरनेट बंद करने के बाद अब क्षेत्र में एक साथ कई लोगों के निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। बढ़ती हिंसा के चलते प्रशासन ने 27 मई सुबह 8 बजे तक क्षेत्र में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया था। वहीं तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) ने बृहस्पतिवार को वेदांता के तूतीकोरिन स्थित स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


प्लांट की बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी गई थी। टीएनपीसीबी के चेयरमैन ने अपने आदेश में चेयरमैन से कहा था कि 18 और 19 मई को उसके अधिकारियों ने प्लांट की जांच की थी। इसमें पाया गया कि बिना इजाजत के प्लांट अपने उत्पादन संचालन को शुरू करने के लिए काम कर रही थी। प्लांट बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मंगलवार को पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। 
विज्ञापन


मामले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इसको देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने बुधवार शाम को इलाके में पब्लिक इमरजेंसी घोषित कर दी और तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश दिया था। वहीं अब सरकार ने प्लांट को बंद करने का फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed