फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government officials clarifies on viral video says no Chinese troops enter in Indian territory

कोई चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में नहीं घुसा, सरकार ने वायरल वीडियो को बताया फेक

Tue, 22 Dec 2020 07:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/ बीजिंग
एजेंसी, नई दिल्ली/ बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Dec 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
Government officials clarifies on viral video says no Chinese troops enter in Indian territory
India china disputes - फोटो : ANI

सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया कि किसी भी चीनी सैनिक ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है। यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि कुछ चीनी सैनिक सादे कपड़ों में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की लेकिन स्थानीय नागरिकों और आईटीबीपी जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो पुराना है और स्थानीय मुद्दों से संबंधित है। चीन के सैनिकों ने कोई घुसपैठ नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना कुछ दिन पहले की है। अपने पालतू जानवरों के साथ कुछ स्थानीय बंजारे भारतीय क्षेत्र में घुस गए और स्थानीय लोगों से उनकी भिंड़त हो गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यह पिछले कई वर्षों से हो रहा है वे स्थानीय हैं और टेंट, पालतू जानवर आदि के साथ कभी-कभी उस क्षेत्र में घूमते हैं और सीमा पार कर जाते हैं।

विज्ञापन



सूत्रों ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा इस मामले से निपट रहे हैं क्योंकि यह सैन्य मुद्दा नहीं है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि भारतीय और चीनी दोनों चरवाहे हर साल अपने जानवरों चराने उक्त क्षेत्र में जाते है। भारत के स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे कई वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं। साथ ही, आइटीबीपी के अधिकारियों की तरह अन्य बलों को भी इसकी जानकारी है और इस हालिया घटना को भी उचित स्तर पर बताया गया है। बता दें कि मई 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का चीन की ओर से उल्लंघन किया गया। इसक बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत खराब हो गए हैं। दोनों देशों के बीच आठ महीने से तनाव जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed