{"_id":"649eee2fa4d2991c880b831b","slug":"government-of-india-re-appoints-tushar-mehta-as-solicitor-general-of-india-latest-news-update-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tushar Mehta: तुषार मेहता बने रहेंगे सरकार के सॉलिसिटर जनरल; केंद्र का बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tushar Mehta: तुषार मेहता बने रहेंगे सरकार के सॉलिसिटर जनरल; केंद्र का बड़ा फैसला
Fri, 30 Jun 2023 08:31 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Tushar Mehta
- फोटो : ANI
वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को तीन साल की अवधि के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल (एसजी) के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। उन्हें 10 अक्तूबर 2018 को सॉलिसिटर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था। तब से उन्हें दो बार विस्तार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक, मेहता के अलावा छह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) को भी सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी, केएम नटराज, बलबीर सिंह, एसवी राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी जी. दीवान और संजय जैन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया, लेकिन फिर से नियुक्त होने वाले विधि अधिकारियों की सूची में उनके नाम शामिल नहीं है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जयंत के. सूद का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हुआ, लेकिन इनका नाम भी सूची में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए सत्यपाल जैन, गुजरात हाईकोर्ट के लिए देवांग गिरीश व्यास और पटना हाईकोर्ट के लिए कृष्ण नंदन सिंह को भी तीन साल के लिए पुनर्नियुक्ति दी गई है।