{"_id":"585778304f1c1b746be390a5","slug":"government-issues-fresh-guidelines-for-social-media-use-in-capfs","type":"story","status":"publish","title_hn":" सैन्य ऑपरेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो...","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सैन्य ऑपरेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Capf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सेना और जवानों से संबंधित संवेदनशील तस्वीरें डालने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों को सोशल मीडिया पर सैन्य जानकारी, दस्तावेज, फोटो या विडियो साझा करने को लेकर सतर्क किया गया है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
गृह मंत्रालय की यह एडवाइजरी एसएसबी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एनएसजी समेत सभी केंद्रीय बलों के लिए जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है, 'यह जरूरी हो गया था कि सोशल मीडिया को लेकर संशोधित निर्देश जारी किए जाएं। दरअसल, पहले कई घटनाएं ऐसी सामने आई हैं जब सुरक्षा बलों के मोबाइल और कैमरे से ऑपरेशन या संवेदनशील मामलों की तस्वीरें या विडियो बिना आधिकारिक अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड की गई।'
नए नियमों में कहा गया है, 'किसी ऑपरेशन या इससे संबंधित फोटो, विडियो आदि आधिकारिक इस्तेमाल के लिए ही है। सोशल मीडिया पर अपलोड कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। उल्लंघन करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय बलों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इस निर्देश में खामी है। उनका कहना है कि कई ऑपरेशन राज्य पुलिस या सेना समेत अन्य एजेंसियां के सहयोग से भी होते हैं और ये दिशानिर्देश उन पर लागू नहीं होंगे।