फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government is planning to make changes in its envoys, high commissioner of Bangladesh will go to US

सरकार बना रही है दूतावासों में फेरबदल की योजना, अमेरिका जाएंगे बांग्लादेश के उच्चायुक्त

Wed, 12 Sep 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Government is planning to make changes in its envoys, high commissioner of Bangladesh will go to US
भारत सरकार विश्व के प्रमुख देशों की राजधानियों में अपने दूतावासों में फेरबदल करने की योजना बना रही है। इस बदलाव की शुरुआत बांग्लादेश के उच्चायुक्त हर्ष श्रिंगला से होगी जो अमेरिका में बारतीय राजदूत की भूमिका निभाएंगे। हर्ष अमेरिका में नवतेज सरना की जगह लेंगे। सरना को इस साल के अंत तक रिटायर होना है। वहीं, हर्ष का स्थान रीवा गांगुली दास ले सकते हैं। 
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि म्यांमार में भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी चीन में गौतम बंबावाले के बाद अगले राजदूत की कमान संभाल सकते हैं। वहीं, मिसरी की जगह सौरभ कुमार ले सकते हैं, जो कि फिलहाल ईरान में भारतीय राजदूत हैं। 
विज्ञापन


सैयद अकबरुद्दीन शीर्ष भारतीय राजनयिक के तौर पर न्यूयॉर्क में यून के मामलों को देखते रहेंगे। जापान में भारतीय राजदूत सुजन चिनॉय रिटायर होने वाले हैं, उनकी जगह वर्तमान में अपर सचिव संजय वर्मा लेंगे। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक चिनॉय से आग्रह किया गया है कि वह अक्टूबर के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापाय यात्रा के बाद सेवानिवृत्त हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड में भारतीय राजदूत भगवंत बिश्नोई का स्थान सुचित्रा दुरई ले सकती हैं। सुचित्रा वर्तमान में केन्या में उच्चायुक्त के पद पर हैं। वर्तमान में सचिव (पूर्वी) रुचि घनश्याम यूनाइटेड किंगडम (यूके) में भारत की अगली उच्चायुक्त होंगी। वह यश सिन्हा की जगह लेंगी। सिन्हा भी जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। 


वर्तमान में प्रोटोकॉल प्रमुख संजय वर्मा के स्पेन जाने की उम्मीद है, वह वेंकटेश वर्मा का स्थान लेंगे। वहीं, वेंकटेश रूस में राजदूत के तौर पर पंकज सरन का स्थान ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed