फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government is giving hindutva message on pravasi bhartiya diwas

प्रवासी भारतीय दिवस के बहाने हिंदुत्व का संदेश दे रही है सरकार

Sun, 16 Sep 2018 02:54 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
government is giving hindutva message on pravasi bhartiya diwas
प्रवासी भारतीय दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार प्रवासी भारतीय दिवस का भी राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। विदेश मंत्रालय की दशकों से रिपोर्टिंग करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार के अनुसार यह एक नई परंपरा पड़ रही है। रंजीत का कहना है कि प्रवासी भारतीय दिवस के बहाने हिंदुत्व का संदेश देने की कोशिश हो रही है। जबकि प्रवासी भारतीयों के लिए होने वाले समारोह को ऐसी राजनीतिक सोच से दूर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


कुमार ने पहले प्रवासी भारतीय दिवस से लेकर लगातार प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की है। उनका कहना है कि प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में बड़ी संख्या में खाड़ी देशों तथा दुनिया के देशों से अल्पसंख्यक समुदाय के भारतवंशी आते हैं। लेकिन इस बार इसका आयोजन वाराणसी में गंगा आरती से लेकर धर्म की थीम पर हो रहा है। प्रवासी भारतीयों को इलाहाबाद के संगम में कुंभ मेले में ले जाया जाएगा। इस तरह से कार्यक्रम का पूरा ताना-बाना हिंदुत्व को ध्यान में रखकर बुना गया है। रंजीत का कहना है कि इसके चलते प्रवासी भारतीय दिवस 2019 में अल्पसंख्यक भरतवंशियों की संख्या बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन



गांधी को ही भूल गई सरकार

एक अन्य पत्रकार के अनुसार प्रवासी भारतीय दिवस का आधार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के दिन को बनाया गया था। यह फैसला तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का था। पत्रकार के इस तर्क पर उत्तर प्रदेश सरकार के अफसर ने भी टिप्पणी की। सूत्र का कहना है कि कुंभ, अर्ध कुंभ या माघ मेला तो इलाहाबाद में पहले भी लगता रहा है। हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने काफी सोच समझ कर इसे राष्ट्रपिता के साथ जोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed