फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government give relief to heart patients as prices of stent decreased by 85 percent

दिल के मरीजों के लिए खुशखबरीः स्टेंट के दाम घटे

Tue, 14 Feb 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Government give relief to heart patients as prices of stent decreased by 85 percent
केंद्र सरकार ने दिल के मरीजों को बड़ी खुशखबरी देते हुए स्टेंट की कीमतों में 85 फीसदी की कटौती कर दी है। सरकार ने मेटल और ड्रग इल्यूट दोनों प्रकार के स्टेंट में कमी की है जिससे अब ऐसे मरीजों को स्टेंट बदलवाने में ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


7260 रुपये में मिलेगा मेटल स्टेंट

केंद्र सरकार की तरफ से इनके दाम तय करने वाली संस्था नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी करते हुए एनपीपीए ने कहा कि सरकार ने यह फैसला जनता के हित में लिया है। 
विज्ञापन

654 फीसदी तक होता है अस्पतालों का मार्जिन

Government give relief to heart patients as prices of stent decreased by 85 percent
अभी देश में स्टेंट की कीमत 25 हजार रुपये से लेकर के 2 लाख रुपये के बीच में है। अस्पताल इसके लिए मरीज के परिजनों से काफी पैसा वसूलते हैं, जो बाईपास सर्जरी कराने के लिए आते हैं। कई अस्पताल इसमें 654 फीसदी का मार्जिन लेकर के चलते हैं। एनपीपीए ने कहा कि सप्लाई चेन में अलग-अलग स्टेज पर स्टेंट की कीमत को अनैतिक तरीके से बढ़ाया जा रहा है जिससे मरीजों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। 

फिक्स किया प्राइस

सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए दोनों प्रकार के स्टेंट की कीमतों में फिक्स कर दिया है। अब इस नोटिफिकेशन के मुताबिक देश में मौजूद हर अस्पताल इससे ज्यादा प्राइस स्टेंट का मरीजों से नहीं ले सकेगा। अगर इससे ज्यादा प्राइस अस्पतालों ने मरीजों से चार्ज किया लिया तो फिर सरकार इन अस्पतालों पर जुर्माना लगा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed