फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government extends tenure of Chief of Defence Staff Gen Anil Chauhan

CDS: केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बढ़ाया कार्यकाल, 2026 तक संभालेंगे पद

Wed, 24 Sep 2025 09:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 09:53 PM IST
सार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद अक्तूबर 2022 में देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए थे। अब सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत जनरल अनिल चौहान के सेवा विस्तार को 30 मई 2026 तक सेवा विस्तार दिया है।

विज्ञापन
Government extends tenure of Chief of Defence Staff Gen Anil Chauhan
जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब वे 30 मई 2026 तक या अगले किसी भी आदेश तक सीडीएस और सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के सचिव के पद पर बने रहेंगे। जनरल अनिल चौहान को सितंबर 2022 में देश का दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत जनरल अनिल चौहान के सेवा विस्तार को 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


कौन हैं अनिल चौहान?
सीडीएस जनरल अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद अक्तूबर 2022 में देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए थे। मौजूदा आदेश के मुताबिक जनरल चौहान 65 साल की आयु तक पद पर बने रहेंगे। सेवा नियमों के हिसाब से यही अधिकतम आयु सीमा है। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना में थिएटरीकरण पर विशेष जोर दे रहे हैं। सरकार सैन्य नेतृत्व को एकजुट करने और ज्वाइंट कमांड स्ट्रक्चर पर काम कर रही है। सीडीएस के सेवा विस्तार से देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में सैन्य बलों के आधुनिकीकरण और चीन और पाकिस्तान से मिलती चुनौतियों के मद्देनज़र उनके कार्यकाल में वृद्धि सेनाओं के लिए बेहद अहम मानी जा सकती है। जनरल चौहान 1981 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। जनरल चौहान को उनकी सैन्य सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें: ONOE: जेपीसी ने आर्थिक विशेषज्ञों से की बात, अध्यक्ष बोले- एक देश, एक चुनाव से GDP को होगा 1.5 फीसदी लाभ

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की क्या जिम्मेदारियां हैं?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस (CDS) का काम थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के काम में बेहतर तालमेल बिठाना। देश की सैन्य ताकत को और अधिक मजबूत करना है। हालांकि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) तीनों सेनाओं के प्रमुखों (Cheifs of Tri-Services) को आदेश नहीं दे सकते और न ही वह किसी अन्य सैन्य कमान के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। सीडीएस रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में काम करते हैं। जबकि तीनों सेनाओं के प्रमुख भी अपने-अपने सैन्य बल से जुड़े मामलों पर रक्षा मंत्री को सलाह पूर्ववत देते हैं।

सीडीएस (CDS) का वेतन (Salary) और कार्यकाल की अवधि (Tenure)?
भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद 4-स्टार रैंक का होता है। हालांकि, इस बार 3-स्टार रैंक के सेवा निवृत्त अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। जो वेतन और अन्य सुविधाएं तीनों सेना प्रमुखों को मिलती हैं वे ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को भी मिलती हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) को वेतन और भत्तों सहित हर महीने 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुख 62 वर्ष की आयु में या फिर उस पद पर तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं। लेकिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। सीडीएस (CDS) के कार्यकाल की कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed