{"_id":"5f63b7ee8111361d833f7e20","slug":"government-did-not-afford-the-cost-of-howdy-modi-program-in-houston-last-year-foreign-ministry-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने नहीं उठाया था ह्यूस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का खर्च: विदेश मंत्रालय ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने नहीं उठाया था ह्यूस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का खर्च: विदेश मंत्रालय
Fri, 18 Sep 2020 01:03 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में पिछले साल सितंबर महीने में आयोजित किए गए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का खर्च उसने नहीं वहन किया था और इसका आयोजन अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ने किया था। वर्ष 2019 में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन के एक स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 50,000 भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया, ‘‘अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम इंक’ ने 22 सितंबर, 2019 को ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसका शीर्षक था ‘‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स।’’
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को धनराशि प्रदान की है, मुरलीधरन ने कहा, ‘‘नहीं’’। उन्होंने कहा कि टेक्सास इंडिया फोरम इंक के अध्यक्ष जुगल मालानी थे, जो भारतीय समुदाय के सदस्य हैं और टेक्सास में रहते हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आयोजकों के निमंत्रण पर कार्यक्रम में भाग लिया और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों और उनके कई निर्वाचित प्रतिनिधियों के एक जनसमूह को संबोधित किया। ’’