{"_id":"5be04d4cbdec22696a3ae23b","slug":"government-declares-stone-pelters-as-a-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजों को आतंकवादी घोषित करे सरकार: जीडी बख्शी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्थरबाजों को आतंकवादी घोषित करे सरकार: जीडी बख्शी
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
stone pelters
पूर्व सैन्य अधिकारी और वेटरंस इंडिया के सदस्य जनरल जीडी बख्शी ने देश की रक्षा में तैनात जवानों पर पत्थर फेंकने वालों को आतंकवादी घोषित करने की मांग की है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, सरकार को पत्थरबाजों के साथ वही सलूक करना चाहिए जो आतंकवादियों के साथ होता है। हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए हैं न कि आतंकियों के पत्थर खाने के लिए।
विज्ञापन
सोमवार को वेटरंस इंडिया के सदस्यों ने पत्थरबाजों के विरोध में मंडी हाउस से लेकर इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि जो देश की रक्षा करता है, उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। जिस प्रकार से पत्थरबाज आए दिन फौजियों के साहस और पराक्रम के ऊपर प्रहार कर रहे हैं और देश के सभी नेतागण बैठकर इन्हें देख रहे हैं, यह आगे चलकर राष्ट्र के लिए ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
कर्नल एचवी शर्मा ने कहा कि राष्ट्र कब तक आतंकियों या पत्थरबाजों के इस आतंक को झेलेगा। एक फौजी जो अपने परिवार को छोड़कर राष्ट्र की रक्षा के लिए बॉर्डर पर है, वह खुद अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह सब देश के लिए ठीक नहीं है। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सरकार को आगाह करते हुए कहा, उसे देश का वह कानून बदलना चाहिए, जो हमारे फौजियों को हाथ में राइफल रहने के बावजूद मजबूर करता है कि आप पत्थरबाजों के ऊपर गोली नहीं चला सकते। उन्होंने राष्ट्र के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे फौजियों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे आयें।
विज्ञापन