{"_id":"5a15fc7b4f1c1b8e698bd44d","slug":"government-constituted-a-panel-to-review-the-50-year-old-income-tax-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल पुराने आयकर कानून की समीक्षा के लिए सरकार ने किया पैनल गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
50 साल पुराने आयकर कानून की समीक्षा के लिए सरकार ने किया पैनल गठित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था की जरूरत के हिसाब से तालमेल के लिए 50 साल पुराने आयकर कानून की समीक्षा का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने बुधवार को छह सदस्यों वाली टास्क फोर्स का गठन किया।
पढ़ें- बेनामी संपत्ति: 30 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली प्रॉपर्टी की जांच कर रहा आयकर विभाग
सीबीडीटी सदस्य (विधि) अरबिंद मोदी इस टास्कफोर्स के समन्वयक होंगे। इसके सदस्यों में सीए गिरीश आहूजा, राजीव मिमानी, मानसी केडिया भी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया कि देश की आर्थिक आवश्यकता के साथ तालमेल के लिए कानून की समीक्षा और नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने एक टास्कफोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन
टास्कफोर्स छह महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम टास्कफोर्स के स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।