फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government alert for Neet re-examination cabinet secretary warning

NEET: नीट री-एग्जामिनेशन को लेकर सरकार अलर्ट, कैबिनेट सचिव बोले- बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 13 Jun 2026 11:03 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2026 11:03 AM IST
सार

नीट परीक्षा लीक होने के बाद सरकार की काफी किरकिरी हुई और देशभर में जगह-जगह इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही है। यही वजह है कि सरकार 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के लिए काफी सतर्कता बरत रही है। 

विज्ञापन
government alert for Neet re-examination cabinet secretary warning
नीट की परीक्षा की तैयारियों में जुटी सरकार। - फोटो : संवाद

विस्तार

नीट पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल के साथ एक बैठक में नीट री-एग्जामिनेशन की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान, कैबिनेट सचिव ने सभी संबंधित पक्षों के बीच करीबी तालमेल के जरिए री-एग्जामिनेशन को सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने का निर्देश दिया। नीट परीक्षा अब 21 जून 2026 को फिर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
  • कैबिनेट सचिव ने कहा, 'केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन नीट री-एग्जामिनेशन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए करीबी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। जो कोई भी री-एग्जामिनेशन की निष्पक्षता या सुचारू संचालन को किसी भी तरह से बिगाड़ने, बाधित करने या उसमें छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा, उस पर कानून की पूरी सख्ती बरती जाएगी।' 
  • विज्ञापन
  • टीवी सोमनाथन ने 1 जून को केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के सचिवों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद, 4 जून को उन्होंने व्यवस्थाओं की तैयारियों और प्रगति का जायजा लेने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों के साथ भी समीक्षा बैठक की।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल स्थापित करना, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत बनाना और नीट री-एग्जाम की विश्वसनीयता और पवित्रता को हर हाल में बनाए रखना है।
  • नीट री-एग्जाम को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं, ताकि लाखों छात्रों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिल सके।
ये भी पढ़ें- NEET: परीक्षा का समय बढ़ा, रफ वर्क के लिए मिलेंगे चार पेज... NTA ने बताया नीट परीक्षा में हुए क्या बदलाव

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हंगामा जारी
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई अपनी जांच जारी रखी हुई है और कई गिरफ्तारियां की है, जबकि देश के कई हिस्सों में छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन भी जारी है। इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने री-टेस्ट से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed