{"_id":"62133065ee91150ba062045c","slug":"goons-killed-him-karnataka-minister-ks-eshwarappa-accuses-congress-leader-of-killing-bajrang-dal-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajrang Dal Harsha Murder Updates: शिवमोगा में बवाल के बाद स्कूल-कॉलेज बंद, अब तक तीन गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bajrang Dal Harsha Murder Updates: शिवमोगा में बवाल के बाद स्कूल-कॉलेज बंद, अब तक तीन गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश
Mon, 21 Feb 2022 02:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:06 PM IST
सार
ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद ईश्वरप्पा ने लगाया कांग्रेस नेता शिवकुमार पर आरोप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद से राज्य में सियासी बयानबाजी तेज है। वहीं शिवमोगा में तनाव की स्थिति है। इस बीच पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू दी गई है, वहीं स्कूल-कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
ईश्वरप्पा-शिवकुमार भिड़े
कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में गुंडे शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर गुंडों को उकसाने का आरोप लगाया है। ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया। डीके ने गुंडों को उकसाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा है कि, ईश्वरप्पा पागल आदमी हैं। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी जीभ और दिमाग से कोई संबंध नहीं है। वह बकवास करते हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
क्या कहा था शिवकुमार ने
दरअसल, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने हिजाब विवाद को लेकर हुए विवाद के बीच आरोप लगाया थ कि शिवमोगा के एक कॉलेज में तिरंगा उतारकर भगवा ध्वज लगाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, वीडियो में तिरंगा उतारते हुए नहीं दिखाया गया। ईश्वरप्पा ने कहा कि, उनके इसी बयान ने गुंडों को हत्या के लिए उकसाया। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या की गई थी। कल रात हुई इस घटना में जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं, उन्हीं के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिवमोगा में स्कूल-कॉलेज बंद
शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। कुछ जगहों पर आगजनी व पत्थरबाजी की भी घटनाएं हुई हैं। इस बीच पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। कर्नाटक के गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हिजाब विवाद है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
राज्य की शांति को अस्थिर कर दिया
बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य की शांति को अस्थिर कर दिया है। जब यह मुद्दा शुरू हुआ था, तब मैंने चेताया था कि इस तरह की घटनाएं देखने को मिलेंगी। आज हमने एक लड़के की मौत देखी है। वे इसी तरह की घटनाएं देखना चाहते थे।
एनआईए जांच की भी मांग
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की उसी दिन हत्या कर दी गई थी। मुझे लगता है कि यह एक साजिश है। उसकी हत्या एक साजिश के तहत की गई है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी। जरूरत पड़ी तो केस एनआईए को सौंपा जाना चाहिए।
राज्य के गृह मंत्री ने दिया बयान
- बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा हत्या मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हमें अभी तक गिरफ्तारी से संबंधित कोई अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। बहुत जल्द हम हत्या से संबंधित जानकारी जुटाने में कामयाब होंगे। कोई भी जानकारी या बयान जांच के बाद ही जारी किया जा सकता है।
- उन्होंने कहा कि मैं हर्षा के माता-पिता और बहनों से मिला और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मुझसे न्याय मांगा। मैंने उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हमने 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हम इस समय कुछ और खुलासा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेरी जानकारी के अनुसार, इस हत्या में पांच लोग शामिल हैं।
- उन्होंने कहा कि हमने पुलिस अधिकारियों को स्थिति का समीक्षा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए हैं। आने वाले दो-तीन दिन तक हमें ज्यादा अलर्ट रहना होगा।
- उन्होंने कहा कि शिवमोगा में फिलहाल हालात काबू में हैं। बंगलुरु से भी 1200 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए हैं। आरएएफ भी वहां मौजूद है। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हालात पर गंभीरता से नजर बनाए रखें।
कर्नाटक के होन्नाली से भाजपा विधायक सांसद रेणुकाचार्य ने कहा कि हर्षा का जाना मेरे अपने बेटे को खोने जैसा है। मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ता के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की।
मृतक के भाई की न्याय की मांग
वहीं, मृतक के चचेरे भाई प्रवीण ने कहा कि मेरा भाई संगठन का सक्रिय सदस्य था। वह केवल हिंदुओं के बारे में सोचता था, इसी लिए उसके साथ ऐसा किया गया। कल रात हमें सूचना मिली कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
राज्यवर्धन राठौर ने भी दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि इस देश के 'छद्म उदारवादियों' का पाखंड देखिए, हर्षा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को व्यक्त करते हुए एक समान नागरिक संहिता की मांग की और उसके खिलाफ एक फतवा जारी होने के बाद उसे मार दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव सबको बेनकाब कर देता हैं। कांग्रेस, सपा, आप वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वे आतंकवाद पर कार्रवाई नहीं करते हैं और यहां तक कि इसे बढ़ावा भी देते हैं। देश का लाभ और सुरक्षा उनकी एजेंडा सूची में सबसे पहले आता है, सत्ता पहले आती है।