{"_id":"5b73894342c79226e0197ab6","slug":"google-wishes-independence-day-with-doodle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी देशवासियों को शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी देशवासियों को शुभकामनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Aug 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आज ही के दिन यानि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। इसी मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस बार के गूगल डूडल में भारत की एक खास झलक दिख रही है।
विज्ञापन
इसमें एशियाई हाथी, भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय पशु बाघ की तस्वीर बनी है। साथ ही इस रंग बिरंगे गूगल डूडल में आम, रंग बिरंगे पैधे भी दिख रहे हैं। इन शक्तिशाली जानवरों की छवि से गूगल डूडल से भारत के शक्तिशाली होने की झलक दिख रही है। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में डूबा हुआ है। भारत के ट्रकों से प्रेरित गूगल डूडल ने खास देसी अंदाज में भारत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
विज्ञापन
देशभर में अलग-अलग राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लालकिले से करोड़ों देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। भारत मां के वीर सपूतों के बलिदान के बाद देशवासियों को ये स्वतंत्रता मिल पाई है। आज के दिन उन वीर सपूतों को भी सभी देशवासियों द्वारा याद किया जाता है। इससे पहले यानि 14 अगस्त की शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश की जनता को संबोधित किया था।
विज्ञापन
गूगल ने डूडल पर दिया बयान
इस खास गूगल डूडल पर बयान देते हुए गूगल ने कहा, '40 लाख वर्ग किलोमीटर के देश में ट्रक चालक अपने परिवार से कई महीनों तक दूर रहते हैं और अपना मन रमाए रखने के लिए आनंददायक लोक कलाओं से घिरे रहते हैं।'