फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google wishes Independence day with Doodle

भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Wed, 15 Aug 2018 07:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Google wishes Independence day with Doodle

आज भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आज ही के दिन यानि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। इसी मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस बार के गूगल डूडल में भारत की एक खास झलक दिख रही है।

विज्ञापन


इसमें एशियाई हाथी, भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय पशु बाघ की तस्वीर बनी है। साथ ही इस रंग बिरंगे गूगल डूडल में आम, रंग बिरंगे पैधे भी दिख रहे हैं। इन शक्तिशाली जानवरों की छवि से गूगल डूडल से भारत के शक्तिशाली होने की झलक दिख रही है। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में डूबा हुआ है। भारत के ट्रकों से प्रेरित गूगल डूडल ने खास देसी अंदाज में भारत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 
विज्ञापन


देशभर में अलग-अलग राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लालकिले से करोड़ों देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। भारत मां के वीर सपूतों के बलिदान के बाद देशवासियों को ये स्वतंत्रता मिल पाई है। आज के दिन उन वीर सपूतों को भी सभी देशवासियों द्वारा याद किया जाता है। इससे पहले यानि 14 अगस्त की शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश की जनता को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल ने डूडल पर दिया बयान

Google wishes Independence day with Doodle

इस खास गूगल डूडल पर बयान देते हुए गूगल ने कहा, '40 लाख वर्ग किलोमीटर के देश में ट्रक चालक अपने परिवार से कई महीनों तक दूर रहते हैं और अपना मन रमाए रखने के लिए आनंददायक लोक कलाओं से घिरे रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed