फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google will deliver WiFi to 12,000 villages of Andhra Pradesh, 10 million people will benefit

आंध्र प्रदेश के 12,000 गांवों तक वाईफाई पहुंचाएगी गूगल, एक करोड़ लोगों को होगा फायदा

Tue, 28 Aug 2018 06:48 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Google will deliver WiFi to 12,000 villages of Andhra Pradesh, 10 million people will benefit

गूगल ने करीब 12,000 गांवों तक गूगल स्टेशन पहुंचाने के लिए आंध्र प्रदेश स्टेट फाइबरनेट लि. (एपीएसएफएनएल) से हाथ मिलाया है। इस कदम से करीब एक करोड़ लोगों को इंटरनेट तक पहुंच उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके अलावा अपने डिजिटल भुगतान एप को देश में ज्यादा से ज्यादा आनलाइन और खुदरा दुकानदारों तक ले जाने के प्रयासों के तहत कंपनी ने ‘तेज’ को नए सिरे से ‘गूगल प्ले’ के रूप में ब्रांड किया है। 

विज्ञापन


गूगल के महाप्रबंधक (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स इनिशिएटिव एंड पेमेंट्स) सीजर सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘हम गूगल स्टेशन को कई अन्य देशों मसलन इंडोनेशिया, नाइजीरिया, थाइलैंड और मेक्सिको लेकर गए हैं।’’ इससे पहले गूगल ने देश में 400 रेलवे स्टेशनों को वाईफाई सुविधा देने के लिए रेलटेल से भागीदारी की थी। 
विज्ञापन


सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘हमने एपीएसएफएनएल से भागीदारी की है। हमें उम्मीद है कि हम इस साल के अंत तक विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम जैसे शहरों के साथ सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इसके जरिये हम ग्राम पंचायतों, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों को जोड़ेंगे।’‘ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेज को भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल हर महीने 2.2 करोड़ लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिये 75 करोड़ लेनदेन पहले ही हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed