फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google's Emma Haruka Iwao made new word record in calculation of Pi

'पाई' की गणना में गूगल कर्मचारी एमा हारुका ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Google's Emma Haruka Iwao made new word record in calculation of Pi
एमा हारुका - फोटो : गूगल

टेक दिग्गज कंपनी गूगल की कर्मचारी एमा हारुका ने पाई की गणना में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जापान की एमा ने गूगल की क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा की सहायता से पाई की गणना 31 खरब अंकों तक कर डाली। इससे पहले पाई की गणना 22 खरब अंकों तक की गई थी। 

विज्ञापन


इस गणना के लिए 170 टेराबाईट (टीबी) डेटा की आवश्यकता पड़ी। इसके अलावा 25 वर्चुअल मशीनों की सहायता से 121 दिन में पूरी गणना हो सकी।  बता दें कि एक टीबी डाटा में करीब दो लाख गाने सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


पाई वह संख्या होती है जो वृत्त की परिधि को इसके व्यास से भाग देने पर पाई जाती है। इसके शुरुआती अंक 3.14 सर्वविदित हैं लेकिन इसके पूरे मान में अंकों की संख्या बहुत ज्यादा है। पाई में अंकों के ज्ञात अनुक्रम का विस्तार करना बहुत मुश्किल है क्योंकि यह किसी निर्धारित क्रम या पैटर्न का पालन नहीं करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाई का प्रयोग इंजीनियरिंग, फिजिक्स, सुपर कंप्यूटिंग और अंतरिक्ष अनुसंधानों में किया जाता है क्योंकि इसका प्रयोग तरंगों की गणना, वृत्तों और बेलन (सिलिंडर) की गणना में किया जा सकता है। 

पाई के और विस्तार पर कार्य करती रहूंगी : एमा

Google's Emma Haruka Iwao made new word record in calculation of Pi
पाई - फोटो : सीएनएन

पाई के विस्तृत स्वरूप की गणना करना गणितज्ञों के बीच लंबे समय से प्रचलित रहा है। एमा के मुताबिक पाई की ओर वह बचपन से ही आकर्षित रही थीं। एमा ने कहा, 'मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं। मैं अब भी वास्तविकता को समझने की कोशिश कर रही हूं। विश्व रिकॉर्ड बनाना बेहद कठिन कार्य था।' एमा ने कहा, 'पाई का कोई अंत नहीं है, मैं इसका और विस्तार करने की कोशिश करूंगी।'

गूगल ने इस समाचार को एक ब्लॉग के माध्यम से पाई दिवस (14 मार्च) को साझा किया। पाई के मान 3.14 के चलते इसे 14 मार्च को मनाया जाता है। पाई के मान का पहला अंक 3, साल के तीसरे महीने मार्च और दशमलव के बाद आने वाला 14 तारीख को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed