फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Pay will now give his customers more control over data

गूगल पे अब उपयोगकर्ताओं को देगा डाटा पर अधिक नियंत्रण

Fri, 12 Mar 2021 02:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 12 Mar 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Google Pay will now give his customers more control over data
Google Pay - फोटो : Google

गूगल ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वह गूगल पे के उपयोगकर्ताओं को उनके डाटा पर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगी। कंपनी ने कहा, इसके लिये गोपनीयता के विस्तृत फीचर दिए जाएंगे जिससे लेनदेन के डाटा पर अधिक नियंत्रण की सुविधा होगी। इसके लिए अगले हफ्ते तक अपडेट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


नए अपडेट के बाद उपयोगकर्ता यह तय कर सकेंगे कि उनकी लेन-देन गतिविधियों पर उन्हें कितना नियंत्रण रखना है। अपडेट करते ही पूछा जाएगा कि वे नियंत्रण को ऑन करना चाहते हैं या ऑफ। गूगल पे के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अमरीष केंघे ने कहा, गोपनीयता हमारे लिए पहले से ही एक प्रमुख प्राथमिकता है।
विज्ञापन


यदि आप गूगल पे पर कुछ भी करते हैं, तो वह गूगल पे पर ही रहता है, यह आज की स्थिति है। अब हम गूगल पे पर भी आपकी गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिए आपको नियंत्रण देने जा रहे हैं। गगूल पे पर मोबाइल रिचार्ज करने का उदाहरण देते हुए कहा, अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें ऑफर व रिवॉर्ड देने के लिए इस डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed